खबर
टॉप न्यूज

एबी रोड पर बीआरटीएस तोड़ने और डिवाइडर बनाने की समय सीमा नहीं: निगम अफसर और ठेकेदार की लापरवाही से काम की रफ्तार धीमी, शहरवासी परेशान

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

05 दिसंबर 2025, 1:52 pm
शेयर करें:
एबी रोड पर बीआरटीएस तोड़ने और डिवाइडर बनाने की समय सीमा नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीआरटीएस तोड़कर डिवाइडर बनाकर यातायात को सुगम बनाने की योजना पूरी होने में कई माह लग सकते हैं। इससे शहरवासियों का मौजूदा में एबी रोड पर आवाजाही करना मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि अदालत के समक्ष अफसरों ने पंद्रह दिन में बीआरटीएस की एक साइड की रेलिंग तोड़ने का दावा किया है, लेकिन काम की धीमी रफ्तार से यह दावा हकीकत में पूरा होने की संभावना कम है।

शासन और नगर निगम द्वारा करीब आठ माह की तैयारी के बाद बीआरटीएस तोड़ने का काम शुरू हुआ, लेकिन काम की रफ्तार धीमी होने से बीआरटीएस टूटने में महीनों लगने का अंदेशा है। इसके बाद सड़क पर डिवाइडर बनाने की कवायद शुरू होगी। इस तरह माना जा रहा है कि करीब छह महीने बाद एबी रोड पर यातायात को रफ्तार मिल सकेगी।

इस बीच अदालत द्वारा कलेक्टर शिवम वर्मा और निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव को फटकार लगाते हुए जब पूछा गया कि बीआरटीएस कब टूटेगा तो अफसरों ने मात्र पंद्रह दिन में बीआरटीएस की एक लाइन की रेलिंग तोड़ने का दावा किया है, लेकिन हकीकत में यह दावा खोखला साबित हो रहा है। बीआरटीएस तोड़ने का ठेका लेने वाली कंपनी का ठेकेदार मनमानी से काम कर रहा है। इसके चलते एक दिन काम होता है तो करीब दो दिन काम बंद रहता है। ऐसे में अफसरों की बात पूरी हो पाने में संशय की स्थिति बन गई है।

एबी रोड पर यातायात होने लगा है बाधित...बीआरटीएस तोड़ने की शुरुआत हो गई है, लेकिन इससे एबी रोड पर यातायात बाधित होने लगा है। बीआरटीएस का मलबा बिखरा रहने से वाहन चालक परेशान होते हैं। वहीं कम जगह में सिटी बसें चलने से भी आवाजाही दूभर होने लगी है।

बीआरटीएस तोड़ने का ठेका घाटे में दिया... ज्ञात रहे कि निरंजनपुर से राजीव गांधी चौराहे तक बनाए गए बीआरटीएस कॉरिडोर में रेलिंग के साथ कांक्रीट के बीम और आई बस स्टॉप भी शामिल है। ऐसे में बीआरटीएस को तोड़ने की रफ्तार इतनी धीमी है कि इसे महीनों में ही तोड़े जाने की संभावना है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बीआरटीएस तोड़ने की घोषणा किए जाने के बाद निगम ने अदालत से अनुमति हासिल कर ली, लेकिन बार-बार टेंडर किए जाने के बाद भी ठेकेदार नहीं मिले। इसके चलते निगम ने थक-हारकर घाटे में बीआरटीएस तोड़ने का ठेका राजगढ़ की कंपनी को सौंप दिया।

ठेकेदार लापरवाह... सवा तीन करोड़ मिलने की थी संभावना
बताया जाता है कि नगर निगम ने बीआरटीएस कॉरिडोर तोड़ने का ठेका महज ढाई करोड़ में दिया है। जबकि निगम द्वारा कराए गए सर्वे में निगम को करीब सवा तीन करोड़ रुपए मिलने की संभावना जताई गई थी, लेकिन कई बार टेंडर करने के बाद भी जब कोई ठेकेदार नहीं मिला तो निगम ने जो ठेकेदार आया उसे ही ठेका दे दिया।

अब वह ठेकेदार राजगढ़ से इंदौर तक संसाधन लाने से बचने के लिए स्थानीय ठेकेदार को ठेका सौंपना चाहता है, लेकिन कोई भी स्थानीय ठेकेदार इस काम को करने को तैयार नहीं हो रहा है। इसके चलते जिस ठेकेदार ने काम शुरू किया है वह मनमाने तरीके से बीआरटीएस तोड़ने का कार्य कर रहा है। इसके चलते ही काम की रफ्तार बहुत धीमी है।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 5 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 5 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 5 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 5 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 5 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 5 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 5 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 5 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 5 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 6 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 6 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 6 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 6 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 6 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 6 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 6 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 6 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 6 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!