खबर
टॉप न्यूज

दिनदहाड़े लाखों की नकबजनी का खुलासा: अंजाम देने वाले पति–पत्नी की ‘क्राइम जोड़ी’ गिरफ्तार, 23.50 लाख का माल बरामद

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

04 दिसंबर 2025, 7:40 pm
शेयर करें:
दिनदहाड़े लाखों की नकबजनी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया पुलिस ने थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए घर में चोरी और आईसीआईसीआई बैंक में चोरी के प्रयास का खुलासा करते हुए पति–पत्नी की गैंग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 23 लाख 50 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक फरियादी बाबूलाल शर्मा ने 28 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर स्कीम नं.94 में 26 नवंबर को अज्ञात चोर ग्राउंड फ्लोर की खिड़की से अंदर घुसा । उस समय बहु नहाने गई थी उसी दौरान आरोपी पहली मंजिल के कमरे में पहुंचा और अलमारी में रखे 21 लाख रुपए और सोने की चेन लेकर फरार हो गया। घर में लगे कैमरे में आरोपी साफ दिखाई दे रहा था।

वही 22 नवंबर की रात स्कीम नं. 94 सर्विस रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के शटर का ताला टूटा पाया गया। मैनेजर यश वर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया। बैंक के अंदर अलमारियां खुली मिलीं, लेकिन कुछ चोरी नहीं हुआ था। दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने विशेष टीम गठित कर जांच तेज की।

सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी अरुण पिता नन्नू भील (21) निवासी बोरगांव बुजुर्ग, हाल रामनगर इंदौर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने न केवल 21 लाख की चोरी कबूली बल्कि यह भी बताया कि आईसीआईसीआई बैंक में चोरी का प्रयास उसने अपनी पत्नी नंदनी (19) के साथ मिलकर किया था।

नंदनी की भूमिका भी सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि महंगे शौक पूरे करने के लिए दोनों पति–पत्नी मिलकर वारदातें करते थे। पुलिस ने आरोपी से 19 लाख नकद, 1.5 लाख की सोने की चेन, एक चाकू, लोहे का कटर और दो माह पहले चोरी की गई रेनॉल्ट डस्टर कार जब्त की है जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस अब आरोपी का रिमांड लेकर आगे की पूछताछ कर रही हैं।

इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर प्रभावित..आज इंडिगो की 6 फ्लाइट कैंसल, 3 डिले..

इंडिगो एयरलाइंस की आज 6 उड़ानें रद्द कर दी गईं। 3 फ्लाइट्स में देरी हो रही है। बुधवार को 18 उड़ानें कैंसल होने से यात्री परेशान हुए थे। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, गोवा, चेन्नई और कोलकाता प्रभावित हुए। एयरलाइन ने ऑपरेशनल व तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए रिफंड और रिबुकिंग की सुविधा दी है, लेकिन अन्य एयरलाइंस की उड़ानें सामान्य रहीं। यात्री शिवांशु मालवीय ने बताया, समय पर एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन इंडिगो की फ्लाइट कैंसल हो गई।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 9 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 10 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 10 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 10 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 10 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 10 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 10 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 10 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 10 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 11 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 11 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 11 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 11 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 11 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 11 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 11 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!