हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी: पलभर में तोड़ा दानपेटी का ताला
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के क्षेत्र नंदा नगर में कल दिनदहाड़े एक मंदिर में चोरी हो गई। चोर पलभर में दान पेटी का ताला तोड़कर पैसे ले उड़ा। परदेशीपुरा पुलिस को शिकायत की गई है। नंदा नगर गली नंबर 15 झंडा चौक पर सार्वजनिक श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर है।
कल दोपहर करीब एक बजे बच्चों ने देखा मंदिर की दान पेटी फर्श पर पड़ी है। आसपास पैसे बिखरे हैं। माजरा समझते देर नहीं लगी। उन्होंने मंदिर के प्रबंधक पिंटू रावेकर को सूचना दी। रावेकर के अनुसार मंदिर करीब 50 साल से ज्यादा पुराना है। चोर पैदल आया था। संभवत: नशेड़ी था। नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की। कितने पैसे चोरी गए, कहा नहीं जा सकता। पेटी लंबे समय से नहीं खोली थी। चोर एक जगह सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ लेकिन चेहरा स्पष्ट नहीं है। करीब 10 साल पहले भी मंदिर की दान पेटी चोरी हुई थी।
तीन स्थानों पर चोरी, जेवर व नकदी ले गए
लसूड़िया क्षेत्र में घर सूना देख चोरों ने जेवर, नकदी और लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिए। सैटेलाइट जंक्शन निवासी शिशुपाल मेश्राय ने लसूड़िया थाने में बताया कि शाम को अज्ञात चोर उनके घर से मंगलसूत्र, चेन, लॉकेट, एक अंगूठी, रुपए, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
दूसरे मामले में फिनिक्स टाउनशिप में ताला तोड़कर एसी, गैस चूल्हा, बर्नर और रसोई का सामान गायब कर दिया। फरियादी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिपोर्ट में बताया कि उनके मकान का ताला अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया था। अंदर से एसी, बर्नर, गैस चूल्हा, इंडक्शन और रसोई का अन्य सामान ले गए दिया।
तीसरे मामले में भंवरकुआं में मजदूरों के जाने के बाद चोर रुपए और गैस की टंकी चुरा ले गए। हिम्मतनगर निवासी करन वासुदेव ने बताया कि उनकी मां और भाई ने घर में पैसा रखा था। उसी दौरान घर में काम करने वाले मजदूर भी काम खत्म कर चले गए थे। बाद में उन्होंने देखा कि रुपए और गैस की टंकी घर से गायब है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!