डायरेक्टर के केबिन में चोरी: 7 लाख रुपए ले उड़े बदमाश; सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक निजी कंपनी के कार्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने रात के समय ऑफिस का ताला तोड़कर डायरेक्टर के केबिन में बने लॉकर से करीब 7 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
डायरेक्टर के लॉकर को बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार, ईश्वर पवार पिता आत्माराम पवार की शिकायत पर लसूड़िया थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि बदमाशों ने लेक्सो हाउस स्थित कंपनी कार्यालय का मुख्य ताला तोड़ा और अंदर घुसकर डायरेक्टर योगेश शर्मा के केबिन में रखे लॉकर को तोड़ दिया।
लॉकर में रखी गई 7 लाख रुपये की नकद राशि कर्मचारियों को भुगतान के लिए हाल ही में बैंक से निकाली गई थी।
CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध
घटना के बाद पुलिस ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में दो संदिग्ध आरोपी रात करीब 2 बजे के बाद कार्यालय में प्रवेश करते हुए नजर आए हैं। इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
रेलवे ठेकेदारी से जुड़ी है कंपनी
बताया गया है कि संबंधित निजी कंपनी रेलवे की ठेकेदारी का कार्य करती है और कार्यालय में रेलवे से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स का संचालन किया जाता है। चोरी की इस वारदात के बाद कंपनी प्रबंधन में भी चिंता का माहौल है।
लसूड़िया थाना प्रभारी टीआई तारेश सोनी ने बताया कि,
“सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई राशि बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।”
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!