मारपीट की शिकार हुई महिला बन गई आरोपी: कोर्ट आदेश के बाद भी उलटा केस, पुलिस पर सवाल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा के एक संवेदनशील मामले ने नया मोड़ ले लिया। जिस महिला रुचि शर्मा के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसी को उलटा आरोपी बनाते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पीड़िता के परिजन के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि रुचि अपने बच्चों के साथ ससुराल में रह सकती है। आरोप है कि इस आदेश से नाराज होकर परिवार के लोगों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। रुचि के पक्ष का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद न तो उसे सुरक्षा दी गई और न ही सम्मानपूर्वक रहने दिया गया।
ससुर का आरोप- घर में कमरे पर कब्जा कर जबरदस्ती रह रही थी
लसूड़िया थाने में ससुर विनोद सिंघानिया ने शिकायत दर्ज कराई कि रुचि उनके घर में एक कमरे पर अवैध कब्जा कर जबरदस्ती रह रही थी। शिकायत में आरोप लगाया कि रुचि घर का सामान टिफिन में भरकर किसी को भेज देती थी। मना करने पर उसने कथित तौर पर गाली-गलौज की।
शिकायत के अनुसार विनोद की पत्नी सास कनकलता ने बेटे नितेश सिंघानिया को बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ा और रुचि ने कथित रूप से मारपीट की, कनकलता को सीढ़ी से धक्का दिया, जिससे उन्हें सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, साथ ही यह भी आरोप लगाया कि रुचि ने नितेश का हाथ काट लिया।
वायरल वीडियो ने बदली तस्वीर
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आती है। वीडियो में कथित तौर पर रुचि बच्चों के साथ मदद की गुहार लगाती दिख रही है और उसे घर से बाहर धकेला जा रहा है। इसी वीडियो के आधार पर परिजन कह रहे हैं कि मारपीट की शिकार महिला को ही आरोपी बनाना अन्याय है। परिजन का आरोप है कि रुचि पर तलाक का दबाव बनाया गया और जब उसने इनकार किया तो अत्याचार बढ़ गए।
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
एमवाय अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक रुचि को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। परिजन का कहना है कि उसे न सिर्फ शारीरिक चोटें आई हैं, बल्कि मानसिक आघात भी गहरा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी परिवार बेहद चिंतित है।
परिजन का आरोप है कि वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट आदेश के बावजूद पुलिस ने निष्पक्षता नहीं दिखाई। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखा जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!