डाक टिकट प्रदर्शनी के विजेताओं का किया गया सम्मान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर फिलेटेलिक एवं इंदौर न्यू मिस्मेटिक सोसायटी की संयुक्त मासिक सभा में इस बार भोपाल में संपन्न हुई राज्य स्तरीय 14वीं डाक टिकिट प्रदर्शनी मेपपेक्स-2025 के सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंजीनियर चिराग त्रिवेदी द्वारा तैयार ई-मैगजीन इंडफिल के दिसंबर अंक का विमोचन भी किया गया।
रीगल तिराहा स्थित इंडियन कॉफी हाउस में हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल की शिक्षाविद ज्योति भाटिया उपस्थित रहीं, जिनका सभी सदस्यों ने सम्मान और स्वागत किया। सदस्यों ने भोपाल में हुई 14वीं प्रदर्शनी के अनुभवों को भी साझा किया और आगामी कार्यक्रमों के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
सोसायटी के मुख्य संरक्षक गिरीश शर्मा आदित्य ने आधुनिक पहलुओं पर रोचक जानकारी भी दी। सभा में उनके 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में न्यू मिस्मेटिस्ट ऑफ द ईयर का मुंबई की संस्था द्वारा दिए गए अवॉर्ड एवं 1 लाख रुपए की राशि को इंदौर में बनने वाले संग्रहालय को दान देने के संकल्प के लिए सम्मान भी किया गया।
छह पोस्ट कार्ड उपहार स्वरूप किए भेंट ... बैठक में अध्यक्ष रवींद्र नारायण पहलवान ने सदस्यों को रोटेरियन निशा पहलवान स्मृति के तहत क्वीन विक्टोरिया के छह पोस्ट कार्ड भी उपहार स्वरूप भेंट किए। साथ ही इंदौर फैक्स 1978 में इंदौर फिलेटेलिक सोसायटी द्वारा जारी किए गए 3 विशेष आवरण (स्पेशल कवर) भी सदस्यों को उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।
वहीं डॉ. मुकेश पाटीदार ने 3 पिक्चर पोस्टकार्ड और एक स्पेशल कवर का उपहार भेंट किया। प्रारंभ में सुरेन्द्र मूल्ये ने स्वागत संबोधन दिया। रवीन्द्र व्यास ने सबके स्वास्थ्य की मंगल कामना की। सभा शुभारंभ की उद्घोषणा अलोक खादीवाला ने की। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शाह ने किया। आभार देवकीनंदन पी त्रिवेदी ने माना।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!