खबर
टॉप न्यूज

देश का परिवहन विभाग है सबसे अधिक भ्रष्ट: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने की थी चंबल के डाकुओं से तुलना

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

30 नवंबर 2025, 4:47 pm
शेयर करें:
देश का परिवहन विभाग है सबसे अधिक भ्रष्ट

सुनियोजित था न्यूज चैनल के पत्रकार व कैमरामैन पर हमला!

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
देश में परिवहन विभाग में सबसे अधिक भ्रष्टाचार है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तो परिवहन अधिकारी की तुलना चंबल के डाकुओं से की थी। यह बात क्षेत्रीय परिवहन कार्यकाल इंदौर में शुक्रवार को सच साबित हो गई, जब एक प्रदेश स्तरीय न्यूज चैनल के संवाददाता और साथी कैमरामैन द्वारा भ्रष्टाचार का खुलासा करने के दौरान कार्यालय के बाबू सहित उसके एवजी और अन्य दलालों ने सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने घटना के साक्ष्य मिटाने के लिए कैमरा भी तोड़कर गायब कर दिया।

एमपी अजब है गजब है की पंचलाइन वाला मध्य प्रदेश इन दिनों परिवहन विभाग के कारण सुर्खियों में है। पहले पूर्व मंत्रियों की आपसी लड़ाई, पूर्व कांस्टेबल से 54 किलो सोना व 11 करोड़ नकद बरामद होना और बैकलॉग एंट्री से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस कांड का खुलासा होना जैसे भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे इस विभाग के कई मामले हैं।

इंदौर आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की गंदगी सालों से भरी हुई है, जो लगभग 12 साल से एआरटीओ अर्चना मिश्रा के रूप में विद्यमान है। वह खुद तो विकलांग है, पर वर्षों से कार्यालय चला रही है। इसका साथ देने वाला बाबू आरपी गौतम भी लगभग दो दशक से यहीं जमा हुआ है, जिसने 40-50 एवजीयों का साम्राज्य खड़ा कर रखा है।

इनके दम पर इंदौर आरटीओ ठेके पर चलता है। यहां के प्रत्येक बाबू और अन्य कर्मचारी को गौतम के अनुसार ही काम करना पड़ता है, जो हर काम की तय रिश्वत एवजी के माध्यम से वसूलते हैं। इसका खुलासा समय-समय पर खुलासा फर्स्ट भी करता आया है।

आरटीओ प्रदीप शर्मा का कहना है यहां सब काम ऑनलाइन होता है। यह पब्लिक से जुड़ा कार्यालय होने से किसी को रोका नहीं जा सकता। आवेदक ही दलाल के पास अपनी सुविधा अनुसार जाते हैं। वह अपनी स्वीकृति देते हैं, तभी दोनों संबंधित विभाग प्रभारी से अपना काम करवाते हैं। सवाल यह है कि कार्यालय के बाहर कुकुरमुत्ते की तरह बैठे कितने दलाल अधिकृत हैं और कितने अनधिकृत। उनमें से कितनों का पुलिस सत्यापन कराया गया है। जो घटना घटी, वह पेशेवर बदमाशों द्वारा ही की जा सकती है।

बात हो रही है संवाददाता हेमंत शर्मा और कैमरामैन राजा खान पर लाइसेंस शाखा प्रभारी बाबू अंकित चिंतामण सहित छः अन्य द्वारा जानलेवा हमले की, जो अपने भ्रष्टाचार के खुलासे की खबर से बौखलाए हुए थे। हमले में घायल दोनों पत्रकार साथी मौत के मुंह से लौटे हैं।

शर्मा को तो आईसीयू में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखना पड़ा। पुलिस ने भी लगभग 7 घंटे बाद अपनी ड्यूटी निभाई। घायल हेमंत के अस्पताल में बयान लिए गए। फिर बाबू अंकित चिंतामण और छः आरोपियों पर लूट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

टैग:

संबंधित समाचार

बुजुर्ग दंपती से लाखों की ठगी
Top News

बुजुर्ग दंपती से लाखों की ठगी:96 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा; गिरफ्तारी वारंट का डर दिखाकर लूटा

9 minutes ago
दो गुटों में खूनी संघर्ष
Top News

दो गुटों में खूनी संघर्ष:2 की हत्या; ढाबे पर हथियारों से हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़, पद को लेकर विवाद के बाद किया हमला, एक का शव झाड़ियों में मिला, पुलिस जांच में जुटी

24 minutes ago
MP के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Top News

MP के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:नदी-नाले उफान पर; 37 में बरसात के आसार

26 minutes ago
अचानक धंसी सड़क
Top News

अचानक धंसी सड़क:20 फीट गहरा गड्ढा हुआ; टला बड़ा हादसा, बैरिकेडिंग कर रास्ते को सुरक्षित किया

35 minutes ago
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
Top News

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन:राजवाड़ा पर बांटी शक्कर; 22 ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज

about 1 hour ago
नेपाल-तिब्बत सीमा पर भारी तबाही
Top News

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भारी तबाही:अचानक आई बाढ़ में 178 लोगों की मौत; 1400 से ज्यादा लापता, 300 से अधिक भारतीयों के भी गायब होने की खबर

about 1 hour ago
टाउनशिप में घुसने से रोका तो चौकीदार को कार से कुचला
Top News

टाउनशिप में घुसने से रोका तो चौकीदार को कार से कुचला:मौत; दो बार चढ़ाई गाड़ी, रिश्तेदार घायल, पुलिस तलाश में जुटी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, नेपाल में जलप्रलय का कहर
Top News

देखिए वीडियो, नेपाल में जलप्रलय का कहर:100 की मौत; 1000 से ज्यादा लापता, 133 भारतीय का भी पता नहीं चला

about 12 hours ago
वीआईपी काफिले की तेज रफ्तार बनी आफत
Top News

वीआईपी काफिले की तेज रफ्तार बनी आफत:पायलट गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर; दो घायल

about 12 hours ago
मुख्यमंत्री ने मां राजराजेश्वरी के दरबार में टेका माथा
Top News

मुख्यमंत्री ने मां राजराजेश्वरी के दरबार में टेका माथा:सपत्नीक की पूजा-अर्चना; पंचायतन मंदिर का आज करेंगे शिलान्यास

about 13 hours ago
रात 3 बजे फायरिंग से दहशत
Top News

रात 3 बजे फायरिंग से दहशत:दो बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; एफआईआर में देरी पर थाना प्रभारी लाइन अटैच

about 13 hours ago
नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर
Top News

नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर:गंडक उफान पर; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, निचले इलाकों से रेस्क्यू तेज

about 13 hours ago
पहले एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर टोका तो युवक को पीट डाला
Top News

पहले एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर टोका तो युवक को पीट डाला:पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

about 13 hours ago
बाढ़ से हाहाकार
Top News

बाढ़ से हाहाकार:कैलाश यात्रा के श्रद्धालुओं पर संकट; फ्लैश फ्लड के बाद संपर्क नहीं, तलाश जारी

about 14 hours ago
यूएस वीजा आवेदकों को झटका
Top News

यूएस वीजा आवेदकों को झटका:इंटरव्यू अपॉइंटमेंट पर लगी रोक; नई तारीख का करना होगा इंतजार

about 14 hours ago
97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट
Top News

97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट:ईडी और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती से लाखों ठगे, बेटी ने किया खुलासा

about 14 hours ago
करोड़ों की गड़बड़ी पर डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर ‘नोटों की बारिश’
Top News

करोड़ों की गड़बड़ी पर डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर ‘नोटों की बारिश’:युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

about 14 hours ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट:दो क्विंटल से ज्यादा अमानक मिठाई जब्त; मावे का इस राज्य से कनेक्शन

about 15 hours ago
एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत
Top News

एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत:मचा कोहराम; उल्टी-दस्त के बाद गई जान, फूड पॉइजनिंग की आशंका

about 15 hours ago
मैदान में दम, अब इनाम की बारिश
Top News

मैदान में दम, अब इनाम की बारिश:एमपीसीए ने खोला खजाना; प्रदेश के क्रिकेटरों को मिले करोड़ों

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!