जहरीले पानी कांड से सियासत गरमाई: मंत्री ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक; बोले कांग्रेस को मुद्दा नहीं बनाने देंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा जहरीला पानी कांड में अब तक 16 लोगों की मौत ने बीजेपी की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय राजनीति में हलचल मचा दी है। इस मामले को लेकर पूरा विपक्ष बीजेपी की तथाकथित ट्रिपल इंजन सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है। राजनीतिक दबाव बढ़ते ही शनिवार 3 जनवरी को बीजेपी के बड़े नेताओं की सक्रियता साफ नजर आई।
बंद कमरे में हुई बैठक
एक तरफ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली पहुंचे, वहीं बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा इंदौर पहुंचे। इंदौर में हितानंद शर्मा ने पार्टी कार्यालय में बंद कमरे में बैठक कर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी मेंबर व जलकार्य प्रभारी बबलू शर्मा और पार्षद कमल वाघेला को कड़े निर्देश दिए।
दिल्ली से लौटते ही विजयवर्गीय की आपात बैठक
दिल्ली से लौटने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रात में ही कनकेश्वरी धाम में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने दो अहम बिंदुओं पर फोकस किया।
पहला, भागीरथपुरा में लगातार मौजूद रहना, हालात को संभालना, लोगों तक पेयजल पहुंचाना और बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजना।
दूसरा, राजनीतिक रणनीति—विजयवर्गीय ने साफ कहा कि इस मामले को कांग्रेस को किसी भी कीमत पर राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाने देना है।
आपदा में भी अवसर” वाला बयान चर्चा में
विधानसभा क्षेत्र दो से विधायक रमेश मेंदोला ने बैठक में कहा कि यह एक बड़ी आपदा है, लेकिन इसमें भी लोगों तक पहुंचने का अवसर है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए पर्चे बांटे जाएं, जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया जाए और बीमारों के इलाज की व्यवस्था करवाई जाए। बैठक में मुख्य रूप से भागीरथपुरा वार्ड-11 के कार्यकर्ता, बूथ टोली और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
भागीरथपुरा में कांग्रेस नेताओं से झड़प
शनिवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक महेश परमार, प्रताप ग्रेवाल, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित कई नेता भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इसी दौरान वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं और कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया।
इस दौरान “बाहरी बाहर जाओ” के नारे लगे और चूड़ियां व चप्पल फेंके जाने की घटनाएं भी सामने आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा किया।
प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा
इस घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे प्रदेश स्तर का आंदोलन बनाने की घोषणा कर दी। विपक्ष पूरी तरह बीजेपी सरकार को घेरने में जुट गया है। इससे पहले यूथ कांग्रेस भी इंदौर नगर निगम कार्यालय का घेराव कर चुकी है।
संबंधित समाचार

टोल प्लाजा के एसी आउटर में लगी आग:वाहनों की आवाजाही प्रभावित; लंबी कतारों से मचा हड़कंप

सिंहस्थ से पहले तैयारियों की रफ्तार तेज:कमिश्नर ने दिए घाट-स्वच्छता के निर्देश; श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया और ई-कार्ट

घी के नाम पर मिलावट:25 ब्रांड के सैंपल फेल; पॉम ऑयल मिला, त्योहार से पहले खाद्य विभाग सख्त

महाकाल की नगरी में महापर्व की तैयारी:सिंहस्थ-2028 होगा भव्य-दिव्य; सीएम बोले- संत, प्रशासन और समाज मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

‘पटाखा साउंड’ का खेल खत्म:सैकड़ों मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से चकनाचूर; ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी

बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त:विभाग से 4 हफ्ते में पूरा रिकॉर्ड और जवाब मांगा; सुनवाई अगले माह

कार से करोड़ों की ड्रग्स बरामद:पुलिस ने 5 किमी तक किया पीछा; फायरिंग कर जंगल में भागे तस्कर

आईसीयू में मरीज की मौत के बाद बवाल:डॉक्टर से मारपीट; मेडिकल उपकरण फेंके, नर्सिंग स्टाफ ने भागकर बचाई जान

सब इंजीनियर भर्ती में बड़ा बदलाव:सैकड़ों पदों की एक्जाम निरस्त; नए पद जुड़ने के बाद फिर होगी परीक्षा

कर्मचारियों ने घेरा नगर निगम मुख्यालय:तीन दिन में मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल की चेतावनी

ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला धतूरा:इस सरकार ने तीन बड़ी कंपनियों पर कसा शिकंजा

नदियां बन रहीं सीवेज की नाली:सैकड़ों निकायों में एसटीपी नहीं; नर्मदा-क्षिप्रा-चंबल में गंदा पानी

मिलावटखोरों पर शिकंजा:खाद्य विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई; 1 हजार किलो से ज्यादा माल मिला

बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान:इन्होंने हासिल किया पहला स्थान

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च:सिंगल चार्ज में मिलेगी इतनी रेंज; USB Type-C सहित मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत भी है बेहद कम

रेस्ट हाउस में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत:तीन बहनें; भाई और 15 साल का भांजा, आर्थिक तंगी की आशंका

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़:प्रतिमा देवी पहली बार कोर्ट पहुंचीं; वसीयत और नोटिस के पते पर उठाए सवाल

इस कॉलोनी की विकास अनुमति निरस्त:भूखंडों की खरीद-बिक्री पर भी रोक; हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की कार्रवाई

बस किराए के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:सैकड़ों विद्यार्थी बस स्टैंड पर जुटे; प्रशासन और ऑपरेटरों के खिलाफ की नारेबाजी

कलेक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर:बोला- सूदखोर कर रहा जमीन पर कब्जे की कोशिश; दे रहा जान से मारने की धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!