फर्जी दस्तावेजों से मिला सबसे साफ शहर का तमगा: नेता प्रतिपक्ष बोले- जिम्मेदारों पर गैर-इरादतन हत्या की FIR हो दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
देश के सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा पाने वाले इंदौर पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि इंदौर को लगातार आठ बार स्वच्छता अवॉर्ड फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दिलवाए गए, जबकि जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट है।
जलकांड कोई हादसा नहीं
भोपाल स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सिंघार ने कहा कि इंदौर का दूषित जलकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही, भ्रष्टाचार और सिस्टम फेल्योर का नतीजा है।
नर्मदा जल तक को दूषित कर दिया
उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश में मां नर्मदा और मां अहिल्या को पूजने की बात की जाती है, लेकिन सरकार की नाकामी ने नर्मदा का पानी तक ज़हरीला बना दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती रही, जबकि नागरिकों के संवैधानिक अधिकार-स्वच्छ पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा-पूरी तरह उपेक्षित रहे।
फर्जी डॉक्यूमेंट से मिले 8 स्वच्छता अवॉर्ड
नेता प्रतिपक्ष ने तीखा सवाल उठाया कि जिस शहर में नलों से जहर जैसा पानी आ रहा है, वहां इंदौर को आठ बार स्वच्छता अवॉर्ड कैसे मिले?
उन्होंने कहा कि यह बात प्रशासनिक अधिकारियों को भी मालूम है कि कैसे कागजों में शहर को स्वच्छ दिखाया गया। अगर सब कुछ सही था, तो दूषित पानी पीने से लोगों की मौतें क्यों हुईं?
पीड़ितों से मिलने से रोका गया
सिंघार ने आरोप लगाया कि जब वे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य नेता पीड़ित परिवारों से मिलने इंदौर पहुंचे, तो प्रभावित क्षेत्रों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार मौतों की संख्या, मुआवज़े और सच्चाई को छिपाना चाहती है?
सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया
भागीरथपुरा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वहां करीब 2000 लोग दूषित पानी से प्रभावित हुए। सरकारी जांच में ऐसे बैक्टीरिया पाए गए हैं, जो सीधे मल में मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि 2018 में CAG ने भी पानी की गुणवत्ता को लेकर चेताया था, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
कमीशन के खेल में अटका पाइपलाइन प्रोजेक्ट
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि ढाई साल से पाइपलाइन का काम कमीशन के चक्कर में अटका रहा। उन्होंने सवा सौ करोड़ रुपए के फर्जी टेंडर और भुगतान का आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन में 5-5 किलोमीटर सीवेज लाइन डालने के दावे किए गए, जो तकनीकी रूप से असंभव हैं, फिर भी भुगतान हो गया।
सीएम, मेयर और अधिकारियों पर सीधा हमला
सिंघार ने मेयर, नगरीय प्रशासन मंत्री और मुख्यमंत्री को सीधे घेरते हुए कहा कि कुर्सी के साथ जिम्मेदारी भी आती है। उन्होंने पूछा कि इतनी मौतों के बाद भी क्या कोई आत्ममंथन होगा?
इंदौर के कई इलाकों में हालात गंभीर
उन्होंने दावा किया कि कनाडिया, भूरी टेकरी, आज़ाद नगर, खजराना, कृष्णबाग और बर्फानी धाम जैसे इलाकों में हालात बेहद खराब हैं।
टैंकरों से सप्लाई हो रहे पानी का pH लेवल 9 से ऊपर है, जिससे लोगों को किडनी और पेट की गंभीर बीमारियां हो रही हैं। बोरिंग के पानी में भी सीवेज की मिलावट सामने आई है, जिससे भविष्य में ऐसे हादसों का खतरा और बढ़ गया है।
अधिकारियों के बंगले बन रहे
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इंदौर में हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार हो रहा है। अधिकारियों की कॉलोनियां और आलीशान बंगले खड़े हो रहे हैं, लेकिन आम जनता को पीने का साफ पानी तक नसीब नहीं।
FIR की मांग
उमंग सिंघार ने मांग की है कि नगर निगम कमिश्नर, मेयर जिम्मेदार अधिकारियों पर गैर-इरादतन हत्या की FIR दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि केवल सस्पेंशन से काम नहीं चलेगा।
साथ ही उन्होंने पूरे मध्य प्रदेश में वॉटर ऑडिट कराने और मृतकों के परिजनों को 2 करोड़ रुपए मुआवज़ा देने की मांग की।
जनता से अपील
नेता प्रतिपक्ष ने जनता से अपील की कि नगर निगम के भरोसे न रहें, अपने नल और बोरिंग के पानी की स्वतंत्र जांच कराएं, क्योंकि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि इंसानियत की हत्या है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!