आरोपी के इंजीनियर बेटे को पकड़ने वाले टीआई आज हाई कोर्ट में तलब: कोर्ट ने पूछा- 30 घंटे क्या पूछताछ की, फुटेज लेकर आएं
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर
पॉक्सो एक्ट के एक संवेदनशील मामले में चंदन नगर पुलिस की कार्रवाई ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपित रियल एस्टेट कारोबारी संजय दुबे को पकड़ने के बजाय पुलिस ने उसके इंजीनियर बेटे राजा (32) को थाने में 30 घंटे रखा, हथकड़ी पहनाई और खुद को क्राइम ब्रांच बताकर घर से उठाया। हाईकोर्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को अवैधानिक माना है और थाना प्रभारी को आज सीसीटीवी फुटेज सहित पेश होने का आदेश दिया है।
नाबालिग लड़की की शिकायत पर 12 नवंबर को संजय दुबे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था। संजय फरार है। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उनके बेटे राजा को 27 नवंबर की रात उठा लिया। परिवार के मुताबिक पुलिसकर्मी रात में घर पहुंचे और खुद को क्राइम ब्रांच का बताया।राजा को थाने ले जाकर 30 घंटे बैठाए रखा। हथकड़ी लगाई, जबकि वह न आरोपी है, न संदिग्ध। परिवार से किसी तरह का लिखित नोटिस या समन भी जारी नहीं हुआ। यह कार्रवाई साफ तौर पर उन कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन है, जिनके अनुसार किसी को 24 घंटे से अधिक हिरासत में नहीं रखा जा सकता,न गैर-आरोपी को हथकड़ी लगाई जा सकती है।
फोटो–वीडियो ने किया मामले का खुलासा
राजा के साले आकाश तिवारी ने एडवोकेट नीरज सोनी के माध्यम से हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई। इसके साथ राजा की हथकड़ी लगी तस्वीरें, थाने में बैठाने के वीडियो पेश किए। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा यह अधिकारों का हनन है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। पूछा पूछताछ एक-दो घंटे चल सकती है, 30 घंटे कैसे? जांच अधिकारी संध्या निगम ने बताया वे अवकाश पर थीं। कोर्ट ने कहा पूरी जिम्मेदारी टीआई इंद्रमणि पटेल की है। उन्हें 4 दिसंबर को 30 घंटे का पूरा सीसीटीवी फुटेज लेकर पेश होना ही होगा।
सुनवाई की भनक लगते ही पुलिस ने छोड़ा
28 नवंबर को जब मामला हाई कोर्ट पहुंचा और राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई, तो पुलिस ने जल्दबाजी में राजा को छोड़ दिया। कोर्ट ने इसे भी प्रशासनिक दबाव में जल्दबाजी बताया है। एक बड़ा पहलू यह है केस दर्ज हुए तीन सप्ताह हो चुके हैं। संजय दुबे अब तक फरार हैं,लेकिन पुलिस ने पूरा दबाव परिवार, खासकर इंजीनियर बेटे राजा पर डाला। अगली सुनवाई पूरे केस की दिशा तय करेगी। हाई कोर्ट द्वारा टीआई को तलब किया जाना केस का अहम मोड़ माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!