चोरों के चेहरे कैमरे में कैद, फिर भी अब तक गिरफ्त से दूर: चार बदमाशों ने रामचंद्र नगर में दिनदहाड़े की थी लाखों की चोरी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों रामचंद्र नगर में चार बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी दिनदहाड़े हुई लाखों की इस चोरी के मामले में मल्हारगंज पुलिस के हाथ अब तक खाली है।
रामचंद्र नगर एक्सटेंशन में राष्ट्र सनातन सेना के प्रदेश महामंत्री अंकित ठाकुर का घर है। भाजपा कार्यकर्ता और करणी सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अंकित ठाकुर के मुताबिक पास ही में दादी प्रेमलता ठाकुर का तीन मंजिला घर है।
तल मंजिल में दादी तो पहले माले पर चाचा उमेश ठाकुर, पत्नी करुणा और दो बेटियों सलोनी और ज्योति के साथ रहते हैं। मेरी पत्नी ने हफ्तेभर पहले एक बिटिया को जन्म दिया था। इसके चलते में अस्पताल की भागदौड़ में व्यस्त था। 25 दिसंबर को चाची और दादी ड्यूटी पर गए थे।
चाचा और चचेरी बहनें घर पर ही थी। दोपहर करीब पौने तीन बजे मैं दादी के घर गया तो घर का ताला टूटा और पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। मैंने तुरंत चाचा और परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। जांच में खुलासा हुआ अलमारियों से 12 से 13 लाख के जेवर और 50 से 60 हजार रुपए नकदी गायब थे।
तुरंत मल्हारगंज पुलिस को सूचना देने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो खुलासा हुआ कि दोपहर करीब 2 बजे चार बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दो बदमाश घर में घुसे थे तो दो बाहर रैकी कर रहे थे।
करीब 20 से 25 मिनिट में चारों वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। घटना के अगले दिन 26 दिसंबर को पुलिस ने केस दर्ज किया। पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है, जबकि फुटेज में दो चोरों के चेहते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!