सिस्टम की लापरवाही व बेरुखी की ‘कैंची’ ने छीन ली सांसें: एमवाय अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस हाथ से मां की उंगली थामनी थी, उस नन्हे हाथ का अंगूठा अस्पताल की लापरवाही ने पहले ही काट दिया था। इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में बदइंतजामी और चिकित्सा कर्मियों की चूक का शिकार हुए डेढ़ माह के मासूम ने अस्पताल की व्यवस्था के कारण दम तोड़ दिया। अस्पताल की चौखट पर इलाज की उम्मीद लेकर आए परिजन के पास अब केवल मातम और व्यवस्था के खिलाफ कड़वी यादें शेष हैं।
घटना की शुरुआत 24 दिसंबर को हुई थी, जब बेटमा के बजरंगपुरा निवासी अंजूबाई अपने डेढ़ माह के शिशु को निमोनिया के इलाज के लिए एमवाय लाई थीं। इलाज के दौरान एक नर्स की संवेदनहीनता और घोर लापरवाही तब सामने आई जब पट्टियों की टेप काटते समय नर्स ने कैंची सीधे मासूम के अंगूठे पर चला दी, जिससे मासूम का अंगूठा कटकर अलग हो गया।
हालांकि, भारी हंगामे के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर अंगूठा जोड़ा और नर्स को निलंबित कर खानापूर्ति कर दी, लेकिन मासूम के शरीर पर लगा वह जख्म और सिस्टम का सदमा अंततः उसकी जान पर भारी पड़ा।
बदहाली का पुराना इतिहास
यह पहली बार नहीं है जब एमवाय अस्पताल मासूमों के लिए काल बना हो। इससे पहले इसी अस्पताल में चूहों द्वारा नवजातों के अंग कुतरने की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आ चुकी है। उस वक्त भी सस्पेंशन और ब्लैक लिस्टिंग का खेल खेला गया था, लेकिन मौजूदा घटना सिद्ध करती है कि इंदौर के इस सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र में आज भी मरीजों की जान से ज्यादा कागजी कार्रवाई को तवज्जो दी जाती है। बड़ा सवाल, क्या केवल एक नर्स को निलंबित कर देने से उस मासूम की जान वापस आ जाएगी? बार-बार होने वाली इन जानलेवा चूकों के लिए अस्पताल का शीर्ष प्रबंधन आखिर कब जवाबदेह बनेगा?
निमोनिया बना ढाल, जिम्मेदारी से बचता प्रशासन
शुक्रवार को जब मासूम की मौत हुई तो अस्पताल प्रशासन ने निमोनिया बताकर पल्ला झाड़ लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस मामले में पहले अंगूठा कटने जैसी जघन्य लापरवाही हुई थी वहां परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
सूत्रों की मानें तो अस्पताल के दबाव या दुख की घड़ी में कानूनी उलझनों से बचने के लिए परिजन ने इसे केवल बीमारी का परिणाम माना, जिससे अस्पताल प्रबंधन को एक बड़ी जवाबदेही से क्लीन चिट मिल गई।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!