लैब संचालक का अपहरण करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया पुलिस ने पैथोलॉजी लैब संचालक के अपहरण और बर्बर पिटाई के सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा किया है। कार के नंबर से पहचान कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। सैंपल लेने के बहाने लैब संचालक को सुनियोजित तरीके से एबी रोड पर बुलाया गया था। वहां जबरन कार में बैठाकर मारपीट की गई थी। घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को मूसाखेड़ी के रामनगर निवासी संदीप रेसवाल को कॉल कर सैंपल लेने के बहाने डीबी प्राइड कट के पास एबी रोड पर बुलाया गया। तय समय संदीप लैब टेक्नीशियन के साथ मौके पर पहुंचा। वहां कार में बैठे आरोपियों ने संदीप को करीब बुलाया और बातों में उलझाकर अचानक कार में बैठा लिया। मारपीट की और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।
साथी लैब टेक्नीशियन ने मारपीट का विरोध किया और बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे धमकाते हुए साफ शब्दों में कहा संदीप से उनका पैसे के लेन-देन का पुराना विवाद है। वह दखल न दे। आरोपियों की धमकी के बाद टेक्नीशियन मौके से हट गया। आरोपियों के जाने के बाद उसने तुरंत पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद लसूड़िया पुलिस हरकत में आई।
पुलिस ने बताया अपहृत संदीप की श्योर पैथोलॉजी लैब है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, कार नंबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी लोकेशन ट्रेस की।
सुसनेर से दबोचे गए आरोपी
थाना प्रभारी टीआई तारेश सोनी के मुताबिक त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को सुसनेर क्षेत्र से राउंडअप किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया संदीप और आरोपियों के बीच करीब 7 लाख रुपए के लेन-देन का विवाद है, जो इस आपराधिक वारदात की जड़ बना। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। खेती करते हैं।
फिलहाल लसूड़िया पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अपहरण की साजिश पहले से रची गई थी या विवाद के चलते अचानक वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!