खबर
टॉप न्यूज

शौर्य को फिर जगाने के लिए है राम कथा: आचार्य शांतनु

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

07 दिसंबर 2025, 3:10 pm
शेयर करें:
शौर्य को फिर जगाने के लिए है राम कथा

दशहरा मैदान पर अयोध्या कांड की लोमहर्षक घटनाएं सुन रो पड़े हजारों श्रद्धालु

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्याय और दुराचार के विरुद्ध संघर्ष कर अपने राष्ट्रए धर्म और संस्कृति के प्रति जिम्मेदार बनें। आज ही के दिन हमने 500 बरसों से सनातन संस्कृति के माथे पर अयोध्या में लगे लांछन को ध्वस्त किया था। यह शौर्य दिवस हम सबकी राष्ट्र और धर्म के प्रति निष्ठाए विश्वास और पुरुषार्थ का प्रतीक है।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्णय नहीं बल्कि राम भक्तों के बलिदान और देश के जनमत की भावनाओं के सम्मान का परिणाम है। राम कथा हमारे सोए हुए समाज के शौर्य को फिर से जगाने का प्रयास हैए ताकि हम भारत माता की भक्ति को निरंतरता प्रदान करें और यह महान राष्ट्र एक बार फिर विश्व गुरु का गौरव प्राप्त कर सके।

ये विचार छवि सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं श्री अग्रवाल समाज इंदौर फाउंडेशन के तत्वावधान में मानस मर्मज्ञ आचार्य शांतनु महाराज ने शनिवार को दशहरा मैदान स्थित रामायण वाटिका पर चल रहे श्रीराम शौर्य कथा में व्यक्त किए।

उन्होंने रामायण के अयोध्या कांड के साथ 6 दिसंबर को अयोध्या में हुए घटनाक्रम की अनेक लोमहर्षकए पुलिस एवं सुरक्षाबलों की कारसेवकों पर की गई घोर ज्यादतियोंए निर्ममताओं और सरयू के रक्तरंजित पानी से लेकर कोठारी बंधुओं के नृशंस हत्याकांड सहित तमाम घटनाओं का इतना हृदय विदारक चित्रण किया कि अनेक श्रोताओं की आंखें सजल हो उठीं।

खुद आचार्य शांतनु भी अपने नेत्रों को अश्रुपूरित होने से नहीं रोक सके। कथा शुभारंभ प्रसंग पर सांसद शंकर लालवानीए मंत्री तुलसी सिलावटए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीपक जैन टीनूए भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रए पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ताए पूर्व महापौर डॉ उमाशशि शर्मा ने आयोजन समिति के गोपाल गोयल, किशोर गोयल, संजय बांकडा, संदीप गोयल, पंकज फ़तेहचंदानी, चंद्रप्रकाश गुप्ता, पिंकेश मोदी, रवि भाटिया, डॉ. विनीत कोठारी, अनिल डागा, सूरज केरो, हेमंत पटेल, वासुदेव पाटीदार, घनश्याम शेर, रणवीरसिंह रावत, अजय शिवानी उपस्थित रहे।

देवताओं के शस्त्र शौर्य के सूचक
आचार्य शांतनु ने कहा प्रभु श्रीराम के हाथ में धनुष बाण शौर्य का प्रतीक है। हम रामजी को जो प्रणाम करते हैं वह उनके शौर्य को किया गया प्रणाम है। प्रभु श्रीराम का सम्पूर्ण चरित्र निर्दोष माना गया है इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। हिंदू संस्कृति में जितने भी देवी.देवता है उन सब के हाथों में कोई न कोई शस्त्र हैं। ये हमारे शौर्य के सूचक हैं। बिना शस्त्र के कोई देवता नहीं है।

ये शस्त्र धर्म की रक्षा के लिए हैं। इनसे देवी-देवताओं ने संदेश दिया है हम अपने पराक्रम, शौर्य व पुरुषार्थ की रक्षा के लिए एक हाथ में माला और दूसरे में भाला लेकर चलें। हम शस्त्र और0 शास्त्र लेकर चलने के पक्षधर हैं। जब गजनवी और बाबर जैसे आततायी हमारे मंदिरों को लूट रहे थे, तब हम केवल भगवान को पुकारने के अलावा कुछ नहीं कर रहे थे।

भगवान भी कमजोर की मदद नहीं करते। बलि भी उन्हीं जानवरों की दी जाती है जो सबसे कमजोर होते हैं। हाथी, घोड़े और शेर की बलि कभी नहीं दी गई। संगठित नहीं हुए और अपने शौर्य तथा पराक्रम को फिर से जागृत नहीं किया तो एक बार फिर कंस, रावण और अन्य आततायियों के अत्याचार से बच नहीं पाएंगे।

संयोजक गोपाल गोयल ने बताया भक्तों के लिए प्राथमिक चिकित्सा, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं निशुल्क पार्किंग व्यवस्था अन्नपूर्णा थाना मार्ग पर है। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक हो रही है। शिवलिंग का जलाभिषेक सुबह 7.30 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन 8 दिसंबर तक होगा।

गुजरात के कलाकारों द्वारा 1.51 लाख रुद्राक्ष से निर्मित 13 फीट ऊंचे शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए शनिवार को भी दिनभर भक्तों की कतार लगी रही। प्रतिदिन संध्या आरती के बाद रुद्राक्ष का भी प्रसाद बांटा जा रहा है।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 16 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 16 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 17 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 17 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 17 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 17 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 17 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 17 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 17 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 17 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 18 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 18 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 18 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 18 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 18 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 18 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 18 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 18 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!