गांजा तस्करों का रुतबा, रफ्तार और रैकेट सब ढेर: एनसीबी की ऐतिहासिक जीत; पांच ड्रग्स माफियाओं को 17-17 साल की जेल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भोपाल आंचलिक इकाई को जबरदस्त सफलता मिली है। मंडला की विशेष एनडीपीएस अदालत ने 1526 किलोग्राम गांजा तस्करी में पकड़े गए पांच ड्रग्स तस्करों को 17 वर्ष कठोर कारावास और 1.50 लाख रुपए के दंड की सजा सुनाई है।
एनसीबी एमपी-सीजी के ज्वाइंट डायरेक्टर नितेश रंजन ने बताया कि 23 मार्च 2023 को एनसीबी इंदौर ज़ोन की टीम ने एनएच-30 (रायपुर–जबलपुर) पर मंडला के बुंदेलखंड ढाबा के पास एक ट्रक और एक मारुति ब्रेजा को रोका। जांच के दौरान वाहनों में 1526 किलो गांजा मिला। जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
जिस पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम राजेश कुमार, निवासी राजगढ़, दिनेश कुमार प्रजापति, निवासी राजगढ़, रंजीत नायक, निवासी–बौध ओडिशा, ददिवामन दास, निवासी सोनेपुर ओडिशा और विनोद कुमार धोबी, निवासी झालावाड़ (राज.) को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि यह माल संबलपुर ओडिशा से लाया गया था और इसे झालावाड़ (राज.) और ललितपुर (यूपी) में सप्लाई होना था।
नशे का धंधा बर्दाश्त नहीं
एनसीबी ने 19 सितंबर 2023 को विशेष अदालत में शिकायत दर्ज की थी। लगातार सुनवाई के बाद 28 नवंबर 2025 को अदालत ने ठोस सबूत, इलेक्ट्रॉनिक डेटा, वाहन दस्तावेज और गवाहों के आधार पर सभी आरोपियों को दोषी करार दे दिया। अदालत ने अपने आदेश में 17 साल कठोर कारावास, 1 लाख 50 हजार रुपए का दंड और सज़ा पूरी न होने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास सजा दी है।
अदालत ने टिप्पणी में कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी समाज के लिए गंभीर खतरा है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, नेपाल में जलप्रलय का कहर:100 की मौत; 1000 से ज्यादा लापता, 133 भारतीय का भी पता नहीं चला

वीआईपी काफिले की तेज रफ्तार बनी आफत:पायलट गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर; दो घायल

मुख्यमंत्री ने मां राजराजेश्वरी के दरबार में टेका माथा:सपत्नीक की पूजा-अर्चना; पंचायतन मंदिर का आज करेंगे शिलान्यास

रात 3 बजे फायरिंग से दहशत:दो बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; एफआईआर में देरी पर थाना प्रभारी लाइन अटैच

नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर:गंडक उफान पर; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, निचले इलाकों से रेस्क्यू तेज

पहले एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर टोका तो युवक को पीट डाला:पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

बाढ़ से हाहाकार:कैलाश यात्रा के श्रद्धालुओं पर संकट; फ्लैश फ्लड के बाद संपर्क नहीं, तलाश जारी

यूएस वीजा आवेदकों को झटका:इंटरव्यू अपॉइंटमेंट पर लगी रोक; नई तारीख का करना होगा इंतजार

97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट:ईडी और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती से लाखों ठगे, बेटी ने किया खुलासा

करोड़ों की गड़बड़ी पर डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर ‘नोटों की बारिश’:युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट:दो क्विंटल से ज्यादा अमानक मिठाई जब्त; मावे का इस राज्य से कनेक्शन

एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत:मचा कोहराम; उल्टी-दस्त के बाद गई जान, फूड पॉइजनिंग की आशंका

मैदान में दम, अब इनाम की बारिश:एमपीसीए ने खोला खजाना; प्रदेश के क्रिकेटरों को मिले करोड़ों

एक ही नंबर की दो बस:एक जली तो दूसरी पकड़ी गई; दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक, पुलिस जांच में जुटी

कबाड़ के एंगल में छिपा रखी थी अवैध शराब:पुलिस ने बाइक रोकी तो हुआ तस्करी का खुलासा

देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत:पुलिस जांच में कॉलेज में नहीं मिली राष्ट्रविरोधी गतिविधि

एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त:ट्रांसपोर्ट कार्यालय से मिले दो ड्रम; अज्ञात आरोपी पर केस, पुलिस-एनसीबी अलर्ट

करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका:पहले हटेंगी पानी-सीवरेज लाइनें; फिर होगा निर्माण कार्य शुरू

जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया:फर्जी दस्तावेज से लाखों का खेल;दंपती समेत छह आरोपियों पर केस

जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज:यहां शुरू हुई एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री; मुख्यमंत्री ने चौथी यूनिट का किया शुभारंभ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!