कलेक्टोरेट में गूंजा ‘मुख्यमंत्री शेम-शेम’: युवा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रभार वाले शहर में मुख्यमंत्री शेम-शेम, मुख्यमंत्री होश में आओ, शराब माफियाओं को संरक्षण देना बंद करो, शहर को नशाखोरी से मुक्त करो, युवाओं के साथ खिलवाड़ बंद करो जैसे नारों के साथ शहर युकां अध्यक्ष अमित पटेल के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।
तिरंगा झण्डा थामे कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण शहर में अपराध बढ़ रहे हैं, शराब दुकानों के बाहर अघोषित अहाते संचालित हो रहे हैं, शराब माफियाओं की साठगांठ से दुकानों के बाहर ही पी जा रही है और ढाबों पर भाजपा नेताओं के संरक्षण में शराब बेची व परोसी जा रही है।
स्मार्ट सीटी के नाम पर जगह-जगह सड़कों की खुदाई, अनियोजित प्लानिंग, मेट्रो की लेट लतीफी तथा अंडरग्राउंड ट्रैक पर शासन की नीति स्पष्ट नहीं होने की स्वीकारोक्ति नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किए जाने का मुद्दा भी उठाया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।
बेबस नजर आई पुलिस
शहर अध्यक्ष अमित पटेल सहित कई कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और कलेक्टर कार्यालय की ओर कूच करने का प्रचाय किया। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। भगदड़ मच गई और कई कांग्रेसी गिर गए पर जोश कम नहीं हुआ। अमित पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने एसडीएम रोशनी पाटीदार को राज्यपाल के ज्ञापन दिया।
दौलत पटेल, राजू भदौरिया, राजा चौकसे, राजेश चौकसे, अमन बजाज, अंकित दुबे, महक नागर, दानिश खान, शुभम दरबार, ओम पटेल, गौरव शर्मा, वरेश पाल सिंह जादौन, सरफराज अंसारी, बलवंत टटवाड़े, निखिल वर्मा, दानिश खान, प्रतीक मित्तल, प्रशांत तिवारी, आकाश सोनी, हर्ष डागरे , मिथुन यादव, शिबू लोहार, सोमिला मिमरोट, शशि हाड़ा, सारा जायसवाल मौजूद थे।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!