वोट चोरी का हथियार बन चुकी है एसआईआर की प्रक्रिया: कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष का बयान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एसआईआर को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने तीखा बयान देते हुए कहा कि यह पूरी प्रक्रिया वोट चोरी का हथियार बन चुकी है और इसके जरिए विपक्ष को साजिश के तहत हराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि थोड़ी देर के लिए कांग्रेस को साइड में रख दीजिए, राहुल गांधी को भी साइड में रख दीजिए, सवाल इस देश के नागरिकों के वोट के अधिकार का है, जिसे छीना जा रहा है।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को एक बार फिर धन्यवाद देते हुए कहा कि देश की बहादुर जांबाज बेटी, सेना की कर्नल सौफिया कुरैशी ने पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपनी ड्यूटी निभाई, लेकिन भाजपा के एक मंत्री ने उन्हें पाकिस्तान की बहन-बेटी बताकर अपमानित करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि एक धर्म विशेष के प्रति इतनी नफरत और जहर भरा हुआ है कि वह सोच, समझ को खत्म कर चुका है और यह मान लिया गया कि ऐसी बातें कही जाएंगी और लोग भूल जाएंगे, क्योंकि सारी संवैधानिक संस्थाएं उनकी मुट्ठी में हैं।
यह मामला केवल एफआईआर तक सीमित नहीं रहेगा- लांबा ने कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आदेश का वे स्वागत करती हैं और उम्मीद करती हैं कि यह मामला केवल एफआईआर तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि थोड़ी भी शर्म और नैतिकता बची होती तो एफआईआर होते ही मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए था, लेकिन अब नैतिकता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अगर जरा सी भी जिम्मेदारी की भावना होती तो पहली मौत पर ही इस्तीफा दे दिया जाता। आज 32वीं मौत हो चुकी है, वे गरीब लोग थे जो सरकार पर भरोसा कर पानी पी रहे थे, पता चला कि वह जहर था और उनकी जान चली गई।
मां की गोद से बच्चे छिन गए, लेकिन मंत्री हंसते रहे, ठहाके लगाते रहे और पत्रकारों से बदतमीजी की गई। उन्होंने कहा कि जो पत्रकार डरे नहीं और कैमरे पर विरोध दर्ज कराया, वे सलाम के हकदार हैं।
यह कांग्रेस की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हार है
एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए लांबा ने कहा कि हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट सामने आए, लेकिन जांच आज तक नहीं हुई, जबकि कांग्रेस वहां महज 22 हजार वोटों से चुनाव हार गई। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हार है।
एक वोट का अधिकार चोरी हो रहा है और चोरी से सरकारें बनाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां चुनाव आते हैं, वहां चुनाव से दो महीने पहले एसआईआर और सांप्रदायिक मुद्दे खड़े कर दिए जाते हैं। असम में धर्म के नाम पर नंगा नाच चल रहा है और संविधान के अधिकारों को कुचला जा रहा है।
एसआईआर के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन हुआ, हर राज्य में प्रदर्शन हुए और दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महारैली भी हुई, लेकिन चुनाव आयोग आंख मूंदें बैठा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने की बात की जाए।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!