राजकुमार ब्रिज के नीचे बेतरतीब पड़े जब्त सामान से फैल रही गंदगी: निगम की लापरवाही… स्वच्छ इंदौर की छवि पर उठे सवाल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ठेले, गुमटी और अस्थायी दुकानों का सामान जब्त किया गया, लेकिन अब यह कार्रवाई खुद निगम के लिए परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है।
जब्त किया गया सामान रखने के लिए उचित स्थान न होने पर उसे राजकुमार ब्रिज के नीचे दोनों ओर सड़क किनारे बेतरतीबी से रख दिया गया है। प्लास्टिक, लकड़ी की गुमटियां, ठेले और अन्य सामग्री खुले में पड़ी होने के कारण गंदगी बढ़ने से क्षेत्र में बदबू फैल रही है, वहीं यातायात प्रभावित होने के साथ ही स्वच्छता के लिए पहचाने जाने वाले शहर की छवि को धूमिल कर रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है निगम का उद्देश्य अतिक्रमण हटाकर शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है, लेकिन जब्तशुदा सामान इस तरह सड़क किनारे रखना समझ से परे है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
रहवासियों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि जब्त सामग्री के लिए एक स्थायी और सुरक्षित भंडारण स्थल बनाया जाए, ताकि स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की पहचान बनी रहे और शहर की सुंदरता पर कोई आंच न आए।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!