खबर
Top News

बदमाश वसीम बोला- नौकरी छुड़ा दूंगा, बिस्तर पर पड़ी मिलेगी: तेरे फोटो-वीडियो हैं मेरे पास: धमकी पर भी खामोश है लसूड़िया पुलिस

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

20 दिसंबर 2025, 3:57 pm
शेयर करें:
बदमाश वसीम बोला- नौकरी छुड़ा दूंगा, बिस्तर पर पड़ी मिलेगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने जैसा सनसनीखेज मामला आया हैं। सड़क हादसे में घायल एक युवती को टक्कर मारने वाले नाबालिग मुस्लिम बच्चों की तरफ से एक बदमाश फोन पर जान से मारने, बदनाम करने और नौकरी छुड़वाने की धमकी दे रहा हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है सबूत और नाम-पते सामने होने के बावजूद लसूड़िया पुलिस ने 15 दिनों में भी एफआईआर दर्ज नहीं की।

पुलिस इतनी मेहरबान है कि फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले बदमाश को सबक तक नहीं सिखा रही है। पीड़ित ने बताया कार्रवाई नहीं हुई तो इस मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेगी। निजी इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत कसक पिता मुकेश माणिक (22) निवासी अरण्य नगर, ने बताया 7 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे भाई के साथ सुखलिया जा रही थी। एमपी-09-एएफ-6439 नंबर की जुपिटर पर सवार तीन नाबालिग बच्चों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उसकी एक्टिवा एमपी09 एडब्ल्यू 9207 को जोरदार टक्कर मार दी।

उसकी एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सहेली के पैर में गंभीर चोट आई, जिसका इलाज अब तक निजी अस्पताल में चल रहा है। क्षतिग्रस्त वाहन शोरूम में जमा है, इलाज के दस्तावेज भी हैं। इसके बावजूद मामला थाने की फाइलों में उलझा है।

पीड़िता का आरोप है हादसे के बाद अब खुलेआम धमकाया जा रहा है। कल रात एक अनजान नंबर से आए फोन कॉल में कॉलर ने खुद को वसीम खान बताया और कहा 15 दिन बाद बिस्तर पर ही पड़ी मिलोगी, तुम्हारी नौकरी छुड़ा दूंगा, तुम्हारे फोटो-वीडियो मेरे पास है।

धमकी देने वाले ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि 275 अमरकीर्ति अपार्टमेंट, श्रीनगर कांकड़ एक्सटेंशन, फ्लैट नंबर 201, अपना पता भी बताया। पीड़िता का कहना है कि पूरी बातचीत उसके मोबाइल में रिकॉर्ड है। कई बार लसूड़िया थाने जा चुकी है, लेकिन अब तक न नाबालिगों के खिलाफ, न धमकी देने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।

नाम, पता, कॉल रिकॉर्डिंग और मेडिकल दस्तावेज होने के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता कई सवाल खड़े करती है। मामला अब केवल सड़क हादसे या धमकी का नहीं, बल्कि पुलिस की लापरवाही और महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलने वाला है। कानून की चुप्पी ने बदमाशों के हौसले बढ़ा दिए हैं और पीड़िता को डर के साए में जीने पर मजबूर कर दिया है।

टैग:

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 17 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 17 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 17 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 18 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 18 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 18 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 18 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 18 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 18 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 18 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 19 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 19 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 19 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 19 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 19 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 19 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 19 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!