खबर
टॉप न्यूज

छोटी होगी रीगल तिराहे की रोटरी, नपती हुई: ट्रैफिक जाम का बड़ा इलाज

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

14 दिसंबर 2025, 5:19 pm
शेयर करें:
छोटी होगी रीगल तिराहे की रोटरी, नपती हुई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रीगल तिराहा पर लगने वाले जाम से निजात पाने का पक्का इलाज ट्रैफिक पुलिस ने ढूंढ लिया है। यहां की रोटरी को छोटा किया जाएगा ताकि ट्रैफिक बाधित न हो। इस चौराहे पर सुबह-शाम के पीक आवर्स में तो निकलना मुश्किल है। कल इसकी नपती अधिकारियों ने की है।

इंदौर की प्रमुख सड़कों की ट्रैफिक इंजीनियरिंग पर अब ट्रैफिक पुलिस जोर दे रही है। शहर के व्यस्त रीगल सर्कल का अफसरों ने ड्रोन से सर्वे करवाया और उसकी नपती भी कराई। शाम के समय जब ट्रैफिक का दबाव रहता है तो कई बार सर्कल के आसपास जाम लगता है। इसे देखते हुए अब रोटरी को छोटा करने की तैयारी की जा रही है। इसकी रिपोर्ट भी अफसर तैयार करवा रहे हैं। सर्कल पर अक्सर राजनीतिक धरने-प्रदर्शन, राष्ट्रीय दिवसों पर आयोजन होते हैं। इस कारण कई बार ट्रैफिक जाम लग जाता है।

पार्क रोड की तरफ से आने वाले ट्रैफिक के कारण बनती है जाम की स्थिति- शनिवार को पुलिस अफसर जवानों के साथ चौराहे पर पहुंचे। जवानों के हाथों में टेप थी। पहले चौराहों पर सड़कों की चौड़ाई देखी गई, फिर रोटरी से रोड के बीच की चौड़ाई नापी गई। उनमें काफी अंतर था। इस चौराहे पर ज्यादा जाम की स्थिति पार्क रोड की तरफ से आने वाले ट्रैफिक के कारण बनती है। राजकुमार ब्रिज, पार्क रोड के वाहन तिराहे से होते हुए यू टर्न लेकर शास्त्री ब्रिज या आरएनटी मार्ग पर जाते हैं।

पंद्रह मार्गों का होगा सर्वे
डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक को लेकर कहां ज्यादा दिक्कत आती है। जाम की क्या वजह है, इसकी जांच की जा रही है। वहां मार्गों की चौड़ाई भी नापी जाएगी। पंद्रह मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस सर्वे कराएगी। इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। नगर निगम की मदद से फिर चौराहों की ट्रैफिक इंजीनियरिंग कराई जाएगी।

शहर में हर रोज कुछ मार्गों पर जाम लगता है। अनोप टॉकिज चौराहा, जिंसी चौराहा, कालानी नगर चौराहा, मारुति नगर चौराहा, मैकेनिक नगर में रोज वाहन चालक फंसते है। यहां कई बार ट्रैफिक जवान भी नजर नहीं आते हैं। इस कारण यातायात बहाल होने में भी परेशानी आती है।

मालवा मिल चौराहा कब संवरेगा
मालवा मिल पुल का भूमिपूजन करने आए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने घोषणा की थी कि मालवा मिल चौराहे का विकास महू नाका चौराहा की तर्ज पर किया जाएगा, लेकिन पुल बनकर चालू भी हो चुका है और अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है।

चौराहे पर लगी संत बालीनाथ महाराज की प्रतिमा को शिवाजी नगर रोड पर स्थानांतरित किया जा चुका है, फिर भी शाम के वक्त हालात ऐसे हैं कि लोगों को निकलने में आधा घंटा तक लग जाता है।

टैग:

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 8 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 8 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 8 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 8 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 8 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 9 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 9 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 9 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 9 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 9 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 9 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 9 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 9 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 9 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 9 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!