लुटेरी दुल्हन गैंग की वापसी: बैंगलुरु के कपड़ा व्यापारी से 15 लाख हड़पे
Khulasa First
संवाददाता

1300 किमी दूर मांड्या (बैंगलुरु) के पीड़ित ने खुलासा फर्स्ट को सुनाई आपबीती
एमपी, सीजी, पंजाब, तमिलनाडु में कई लोगों को शिकार बना चुका गैंग इंदौर में फिर सक्रिय
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में अपनी तीखी और बेबाक रिपोर्टिंग के चलते खुलासा फर्स्ट ने दूरदराज राज्यों के पाठकों तक ख्याति पाई है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते दिनों इस पक्के इंदौरी अखबार ने लुटेरी दुल्हन गैंग की काली करतूतों का प्रमुखता से खुलासा किया था, जिसके परिणामस्वरूप क्राइम ब्रांच ने गैंग के कई सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचाते हुए पीड़ितों को इंसाफ दिलाया था। जेल से छूटने के बाद यह गैंग फिर सक्रिय हो गया। गैंग का शिकार हुए बैंगलुरु के एक व्यापारी ने खुलासा फर्स्ट को आपबीती सुनाते हुए मदद की गुहार लगाई है।
बैंगलुरु (मांड्या) के रहने वाले तरुण जैन (38) ने खुलासा फर्स्ट को बताया, उनका परिवार वर्षों से रिश्ते की तलाश कर रहा था। इसी बीच मुंबई के एक परिचित ने उन्हें शिवानी जैन, निवासी इंदौर का बायोडाटा व फोटो के साथ पूरे परिवार का झूठा ब्योरा दिया। दलाल सहित अन्य ने बताया कि लड़की के पिता नहीं, मां और दो भाई हैं…।
शादी जल्द करनी है, लेकिन… परिवार गरीब होने से… दान-दहेज की जरूरत है। इस पर 14 मई को तरुण परिवार सहित इंदौर आए। उन्हें निपानिया स्थित 308 ‘A’ गोयल एवेन्यू में बुलाया गया। किराए के इस घर में पूरा गैंग मौजूद था। दुल्हन शिवानी, उसका भाई विकास, मां शोभा और मामा गोविंद।
परिवार लड़की देखकर होटल लौटा ही था कि मामा गोविंद होटल पहुंच गया और बोला कि परिवार की स्थिति कमजोर है…, शादी के लिए 14 लाख रुपए लगेंगे। काफी बहस के बाद 12 लाख में सौदा तय हुआ। गैंग ने शादी जल्दी करने का दबाव बनाते हुए कहा कि आने-जाने में बहुत किराया लगता है…, इसलिए तीन दिन में शादी कर लो। इस पर तरुण का परिवार राजी हो गया।
गैंग का फिक्स्ड पैटर्न चट मंगनी, पट ब्याह और ठगी…
17 मई को संचार नगर स्थित आर्य समाज में शादी करवा दी गई। बाद में दुल्हन पक्ष ने रिसेप्शन का बहाना बनाकर और पैसा वसूला। भोजन, तैयारियों आदि का खर्च दूल्हा पक्ष से लिया गया। तरुण का परिवार शादी की खुशी में सब झेलता रहा। शादी के बाद वही हुआ जो इस गैंग की पहचान है- ठगी और फरार होने का खेल।
पीड़ित से पहले FIR, फिर कसा 498A का शिकंजा
तरुण कई दिन से इंदौर महिला थाने और अलग-अलग अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने बैंगलुरु (मांड्या) में भी शिकायत दर्ज कराई। पर इसके उलट दुल्हन शिवानी ने इंदौर महिला थाने में 498A का केस दूल्हे पर दर्ज करा दिया। तरुण ने 6 जनवरी 2025 को शिवानी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 316(2), 3(5) में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इंदौर महिला थाना बिना तफ्तीश 19 मई को 498A का केस दर्ज करने में आगे रहा।
इससे पहले भी खुलासा फर्स्ट में जब लुटेरी दुल्हन गैंग की खबरें छपी थीं, महिला थाना स्टाफ ने आरोपी महिलाओं का बचाव करते हुए अखबार के खिलाफ ही गलत टिप्पणियां की थीं। यही स्टाफ आरोपित महिलाओं को दूसरे मीडिया घरानों तक ले जाता रहा, जहां खबरें दबा दी गईं। लेकिन क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में पूरा गिरोह पकड़ा गया था।
इंदौर महिला थाना स्टाफ पर उठे सवाल
लुटेरी दुल्हन गैंग एक ही पैटर्न पर वारदात को अंजाम देता आया है। अन्य राज्यों में शिकार ढूंढ़ो, इंदौर बुलाओ, महिला थाने की आड़ लो और लाखों में खेल कर जाओ। पुलिस जब तक समझे, गिरोह अपने मंसूबों में कामयाब हो चुका होता है।
अब सवाल यह है कि क्या महिला थाना इस गैंग को बचाने की कोशिश में है? क्या इंदौर के महिला थाने का स्टाफ इस खेल में शामिल है? पीड़ित तरुण का कहना है वह सभी सबूतों के साथ इंदौर आकर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और इस धांधली की पूरी जानकारी देंगे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!