बाकी के दुकानदारों ने नारेबाजी कर किया हंगामा: चौपाटी में सिर्फ 69 व्यवसायियों को ही प्रवेश
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सराफा चौपाटी के दुकानदारों की संख्या कल और घटा दी गई। नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसौनिया पहुंचे और कहा कि सिर्फ 69 दुकानदारों को ही प्रवेश की अनुमति है। बाकी दुकानदार अपनी चलित दुकान लेकर पहुंंच गए और धरना शुरू कर दिया। व्यापारी अब भी कह रहे हैं कि चौपाटी को यहां से हटाकर कहीं अन्यत्र स्थापित किया जाए, क्योंकि सराफा में चौपाटी लगने से खतरा है।
बुधवार रात्रि में जोरदार हंगामे के बाद गुरुवार की रात्रि भी भी यहां जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसौनिया यहां सदलबल पहुंचे और केवल उन दुकानदारों को ही प्रवेश दिया जिनके नाम सूची में हैं। इस दौरान जिन दुकानदारों के नाम सूची में नहीं थे, उन्होंने जमकर हंगामा किया।
नारेबाजी के बाद धरने पर बैठ गए और निगम के विरोध में नारे लगाए। इस दौरान सिसौनिया ने साफ किया कि कुल 69 दुकानें ही सराफा में लगेंगी। इससे ज्यादा एक भी नहीं। जिनकी दुकानें नहीं लग रही हैं वे अपना आवेदन दें, उस पर विचार करेंगे। इसकी सूची भी उन्होंने कर्मचारियों को दी।
जिन्हें प्रवेश नहीं मिला वे रास्ते पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई और विरोध कर रहे दुकानदारों को समझाइश देकर उठाया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद सबकुछ शांत हो गया। स्वाद के शौकीन आने लगे और व्यंजनों का लुत्फ लेने लगे।
परंपरागत दुकानों को ही देंगे अनुमति: महापौर भार्गव
मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि एमआईसी की बैठक में संकल्प पारित करते हुए तय किया गया था कि सराफा चौपाटी में केवल परंपरागत रूप से चिह्नित दुकानों को ही व्यवसाय करने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए एक विशेष समिति बनाई है, जो क्षेत्र का विस्तृत भौतिक निरीक्षण करते हुए व्यापारिक गतिविधियों, सुरक्षा मानकों, भीड़ प्रबंधन एवं मूलभूत आवश्यकताओं का आकलन कर चुकी है।
हम नई गाइडलाइन तय कर रहे हैं जिसमें परंपरागत सूचीबद्ध दुकानों के खुलने और बंद होने का निर्धारित समय, सुरक्षा के अनिवार्य मानक, अग्नि सुरक्षा प्रावधान, भीड़ प्रबंधन व्यवस्था, स्वच्छता एवं कचरा निपटान व्यवस्था जैसे बिंदुओं को स्पष्ट रूप से शामिल किया जाएगा।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!