मासूम अनिका शर्मा का जीवन बचाने का भागीरथी प्रयास जारी: रणजीत हनुमान मंदिर पर लगाया कैंप
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी (एसएमए) टाइप 2 नामक दुर्लभ बीमारी जूझ रही बच्ची अनिका शर्मा का जीवन बचाने के लिए भागीरथी प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान से जुड़े अनीश पांडे शहरभर में कैंप लगाकर बच्ची को लगने वाले 9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए मदद करने को प्रेरित कर रहे हैं। उनका ये प्रयास रंग ला रहा है।
कल ऐसा ही एक कैंप रणजीत हनुमान मंदिर पर लगाया गया, जहां आने वाले भक्तों को बेबी अनिका की दुर्लभ बीमारी की जानकारी दी गई और हरसंभव मदद की अपील की गई। इसमें खुलासा फर्स्ट के प्रधान संपादक अंकुर जायसवाल भी शामिल हुए और उन्होंने भी भक्तों से बेबी का जीवन बचाने का आग्रह किया।
इस अभियान से जुड़े अनीश पांडे ने बताया कि बच्ची के लिए हर वर्ग और समाज के लोग आगे आ रहे हैं और यथासंभव मदद कर रहे हैं।
ऐसे तमाम लोग हैं जिन्होंने 50 हजार या इससे ज्यादा की मदद की है, लेकिन अपना नाम प्रकाश में नहीं लाना चााहते। वो कहते हैं कि सेवा और दान का प्रचार नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए जिस भी व्यक्ति से संपर्क कर रहे हैं, वो कुछ न कुछ मदद कर रहा है। बच्ची का जीवन बचाने के लिए हमारे लिए छोटी से छोटी मदद भी बहुत महत्वपूर्ण है।
इंदौर जैसे संवेदनशील और हमदर्द शहर में मददगार लोगों की कमी नहीं है। हम उन तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। बच्ची की मां सारिका शर्मा द्वारकापुरी की हैं जिनकी शादी राजगढ़ निवासी प्रवीण शर्मा से हुई है। बच्ची के जीवन की रक्षा करने के लिए पूरा परिवार इंदौर में ही है और लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
बच्ची को जो बीमारी है वो लाखों बच्चों में से किसी एक को होती है जिसका इलाज एकमात्र इंजेक्शन ही है जो 9 करोड़ रुपए कीमत का है और अमेरिका में मिलता है। अब तक 2 करोड़ रुपए से ज्यादा एकत्र हो चुके हैं और लक्ष्य अभी भी बहुत बड़ा है। लेकिन उन्हें इंदौर के संवेदनशील लोगों पर पूरा भरोसा है कि वे बच्ची का जीवन बचाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे और बेबी अनिका का जीवन बच जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के प्रयासों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 75 लाख रुपए की मदद की है।
आज राजबाड़ा पर लगेगा कैंप
अनिका का जीवन बचाने के अभियान से जुड़े अनीश पांडे ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे बेबी अनिका शर्मा के लिए राजबाड़ा पर कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 दिसम्बर को निकलने वाली रणजीत हनुमान की सवारी में शामिल श्रद्धालुओं से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, 15 दिसम्बर को बेबी अनिका के जन्मदिवस पर भी कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास है। जो भी व्यक्ति इस अभियान में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं वो अनीश पांडे से मोबाइल नंबर 8319931567 पर संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!