खबर
टॉप न्यूज

सनातनी योद्धाओं का सम्मान, कोदंड गर्जना समाचार का हुआ विमोचन: धर्म संसद-2025, सनातन चेतना का महाकुंभ सफलतापूर्वक सम्पन्न

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

09 दिसंबर 2025, 6:05 pm
शेयर करें:
सनातनी योद्धाओं का सम्मान, कोदंड गर्जना समाचार का हुआ विमोचन

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल की पावन धरती उज्जैन स्थित मध्यप्रदेश सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान, भारतपुरी में कल धर्म संसद 2025 का आयोजन हुआ। कोदंड गर्जना समाचार पत्र के पांचवें स्थापना वर्ष पर आयोजित यह आयोजन सनातन चेतना, राष्ट्र धर्म और सामाजिक समरसता पर गंभीर चिंतन और मंथन का अद्वितीय मंच बना।

कोदंड गर्जना द्वारा आयोजित इस धर्म संसद में देशभर के संत-महात्मा, ज्योतिषाचार्य, विधि विशेषज्ञ एवं राजनीतिक चिंतक एकत्र हुए। आयोजन के चार सत्र धर्म, ज्योतिष, विधि एवं राजनीति समाज को नई दिशा देने वाले विचारों से भरपूर रहे। संतों ने राष्ट्र धर्म व सनातन मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

ज्योतिषाचार्यों ने कालचक्र व सनातन विज्ञान पर अपनी विद्वतापूर्ण अवधारणाएं प्रस्तुत की, वहीं विधि विशेषज्ञों और राजनीतिक वक्ताओं ने संविधान, समाज व हिंदू राष्ट्र की नीति दृष्टि पर विचार रखे। धर्म संसद के पावन मंच पर कोदंड गर्जना के विशेषांक का विमोचन किया गया, जिसे सभा में उपस्थित विद्वानों एवं संतों ने महत्वपूर्ण वैचारिक योगदान बताया।

धर्म रक्षक अवॉर्ड सनातन सेवा का गौरव सम्मान... इस अवसर पर समाज और संस्कृति की सेवा में समर्पित कई कर्मयोगियों को धर्म रक्षक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें आकाश विजयवर्गीय (पूर्व विधायक), विनीत शर्मा (बिजनेस हेड, ओमेक्स ग्रुप), डॉ. आयुषि देशमुख, डॉ. अलका झा (वरिष्ठ चित्रकार), वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश राय, सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम यादव, दर्शन सिंह देवड़ा, सोनू गहलोत एवं रितेश माहेश्वरी शामिल थे। इन सभी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सनातन योद्धा की संज्ञा देते हुए सम्मानित किया गया।

उज्जैन प्रेस क्लब कार्यकारिणी का सम्मान... कार्यक्रम में उज्जैन प्रेस क्लब की नव-नियुक्त कार्यकारिणी का विशेष सम्मान किया गया। सम्मानित सदस्यों में अध्यक्ष नंदलाल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष विशाल हाड़ा, सचिव पंडित विजय शंकर व्यास सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यकारिणी ने धनुष-बाण चलाकर कोदंड गर्जना के नए चरण का शुभारंभ किया।

धर्म संसद में पधारे विशिष्ट संत, विद्वान और अतिथि... धर्म संसद के मंच पर उपस्थित प्रमुख सम्मानित विभूतियां महामंडलेश्वर श्री शैलेशआनंद गिरिजी (जूना अखाड़ा), श्री श्री 1008 योगी पीर महावीर नाथजी महाराज, श्री महंत विशालदासजी महाराज, पं. योगेंद्र महंत (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व ब्राह्मण समाज संघ), अजय शंकर व्यास (ज्योतिषाचार्य), डॉ. सर्वेश्वर शर्मा (ज्योतिषाचार्य), पं. अरविंद तिवारी (ज्योतिषाचार्य), मनोज परमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष, बलाई महासभा), डॉ. पंकज वाधवानी (विधि विशेषज्ञ), अधिवक्ता दुर्गेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जीतू जिराती, स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, वरिष्ठ पत्रकार ऋतु साहू, कोदंड गर्जना की प्रधान संपादक शीतल रॉय आदि गणमान्य उपस्थित थे।

टैग:

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 14 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 14 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 15 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 15 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 15 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 15 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 15 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 16 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 16 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 16 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 16 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 16 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 16 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 16 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 16 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 16 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 16 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!