पुलिस की सूझबूझ से बची लॉ स्टूडेंट की जिंदगी: कर्ज से परेशान छात्र कल्याण मार्ट के सातवें माले से कूदने वाला था
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर स्थित कल्याण मार्ट में मंगलवार देर शाम तब हड़कंप मच गया, जब 7वें माले की बालकनी पर खड़ा एक छात्र छलांग लगाने की कोशिश करने लगा लेकिन राजेंद्र नगर पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और टीआई नीरज बिरथरे की मार्मिक समझाइश ने एक अनमोल ज़िंदगी को बचा लिया। भावनात्मक बातचीत, धैर्य और भरोसे के साथ युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर थाने ले जाया गया और काउंसिलिंग के बाद में परिजनों के सुपुर्द किया गया।
घटना रेती मंडी चौराहे की है। मंगलवार शाम गोकुल पुत्र विक्रम पाटीदार निवासी गोपुर (मूलतः रतलाम) मार्ट में पहुंचा और घूमते-घूमते 7वें माले चला गया। वहां बालकनी के पास उसकी हरकतें देखकर सुरक्षा गार्ड को अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी।
टीआई नीरज बिरथरे बल के साथ पहुंचे। टीआई ने साथी पुलिसकर्मियों को समझाकर ऊपर भेजा। उन्होंने छलांग बालकनी में लटके छात्र को समझाया तू पढ़ने इंदौर आया है, तेरे सपनों से पूरा परिवार जुड़ा है। इस कदम से घरवालों पर क्या बीतेगी, ज़रा सोच। जो परेशानी है, उसे मिलकर सुलझाएंगे। पुलिस की बातों में अपनापन और भरोसा था।
युवक को यह भी भरोसा दिलाया पुलिस सिर्फ कानून नहीं, इंसानियत भी निभाती है। काफी देर तक बातचीत के बाद गोकुल का मन बदला। पुलिस की सूझबूझ से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया और थाने ले जाया गया, जहां शांत माहौल में काउंसिलिंग कराई गई।
इधर घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारी भी थाने पहुंचे और छात्र से पूछताछ की। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीआई नीरज बिरथरे और टीम की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील दृष्टिकोण की खुलकर प्रशंसा की।
लॉ का छात्र है गोकुल- बिरथरे के मुताबिक गोकुल लॉ का छात्र है। कर्ज के दबाव में मानसिक तनाव था। परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद, आवश्यक समझाइश और औपचारिकता के साथ उसे परिवार के सुपुर्द किया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!