इस प्रतिष्ठित क्लब पर 2 करोड़ से अधिक संपत्ति कर बकाया: भवन अनुमति को लेकर निगम से टकराव तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिष्ठित यशवंत क्लब और नगर निगम के बीच संपत्ति कर बकाया को लेकर विवाद गहरा गया है। क्लब पर दो करोड़ रुपए से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया बताया जा रहा है। इसी बीच क्लब ने नए भवन निर्माण के लिए अनुमति की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिसे लेकर निगम सख्त रुख अपनाए हुए है। मामला आगामी जून 2026 में होने वाले क्लब चुनावों से भी जुड़ा माना जा रहा है।
कैसे शुरू हुआ विवाद
साल 2020 में यशवंत क्लब की संपत्ति का पुनर्मूल्यांकन (नपती) हुआ था। इसके बाद नगर निगम ने नए सिरे से कर निर्धारण कर मांग पत्र जारी किया। इस मांग के खिलाफ क्लब ने हाईकोर्ट में याचिका (क्रमांक 19108/2020) दायर की।
अंतरिम आदेश
साल 2022 में कोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए क्लब को 30 प्रतिशत टैक्स जमा करने और शेष विवाद याचिका के अंतिम निर्णय तक लंबित रखने की अनुमति दी थी। उस समय लगभग 68 लाख रुपए कर बकाया था। निगम का दावा है कि इसके बाद क्लब ने नियमित कर जमा नहीं किया, जिससे बकाया बढ़कर दो करोड़ रुपए से अधिक हो गया।
भवन नक्शा मंजूरी में अड़चन
हाल ही में क्लब ने 100 नए सदस्य बनाकर करीब 25 करोड़ रुपए की राशि जुटाई और नए भवन निर्माण की योजना बनाई। जब नक्शा मंजूरी के लिए आवेदन किया गया, तो निगम के ऑनलाइन पोर्टल ने बकाया कर का हवाला देते हुए आवेदन स्वीकार नहीं किया। पोर्टल के नियमों के अनुसार पूर्ण कर भुगतान के बिना अनुमति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती।
कोर्ट में याचिकाओं का सिलसिला
क्लब ने भवन अनुमति के लिए 2025 में एक और रिट याचिका (32538/2025) दायर की। दिसंबर 2025 में सिंगल बेंच ने निगम को नक्शा पास करने के निर्देश दिए। इसके खिलाफ निगम ने रिट अपील (86/2026) दायर की, जिसे 7 जनवरी को खारिज कर दिया गया।
आदेश के पालन में देरी का आरोप लगाते हुए क्लब ने अवमानना याचिका (735/2026) दाखिल की। 3 फरवरी को कोर्ट ने 30 दिन के भीतर आदेश का पालन करने को कहा है।
निगम की नई पहल
अब नगर निगम ने 2020 से लंबित याचिका में आवेदन देकर बकाया संपत्ति कर की वसूली का मुद्दा उठाया है। निगम का कहना है कि स्टे आदेश के बावजूद कर भुगतान नियमित नहीं किया गया, जिससे राशि लगातार बढ़ती गई।
चुनावी पृष्ठभूमि
जून 2026 में क्लब की मैनेजिंग कमेटी के चुनाव प्रस्तावित हैं। इस बीच नए सदस्यों की संख्या बढ़ाने और भवन परियोजना को गति देने की कोशिशों को चुनावी रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
यदि निर्धारित समय में भवन अनुमति पर निर्णय नहीं हुआ तो क्लब द्वारा पुनः अवमानना याचिका दायर किए जाने की संभावना है। दूसरी ओर, निगम भी कर वसूली पर लगे स्थगन को हटाने के लिए कानूनी प्रयास तेज कर रहा है। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है और दोनों पक्ष कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!