खबर
टॉप न्यूज

हाई कोर्ट की फटकार से सकते में थाना सुप्रीम कोर्ट की गर्जना से थर्रा गए टीआई इंद्रमणि पटेल

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

05 दिसंबर 2025, 4:40 pm
शेयर करें:
हाई कोर्ट की फटकार से सकते में थाना सुप्रीम कोर्ट की गर्जना से थर्रा गए टीआई इंद्रमणि पटेल

मामला पॉक्सो एक्ट के आरोपी रियल एस्टेट कारोबारी संजय दुबे की जगह उसके बेटे को हथकड़ी लगाकर 30 घंटे तक थाने में बैठाने का

चंदन नगर पुलिस पर दो अदालतों का डबल शॉक; तीखी टिप्पणी में अदालतों ने कहा हथकड़ी लगा दी, बेड़ियां भी पहना देते... तुम उस कुर्सी पर बैठने लायक नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पॉक्सो एक्ट केस में मुख्य आरोपी रियल एस्टेट कारोबारी संजय दुबे की जगह उसके इंजीनियर बेटे राजा दुबे को 30 घंटे तक थाने में बैठाए रखने, हथकड़ी पहनाने और अपमानित करने पर हाई कोर्ट ने पुलिस पर जमकर गुस्सा निकाला। कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी देते हुए कहा पूछताछ एक-डेढ़ घंटे की होती है, 30 घंटे नहीं।

हथकड़ी लगा दी थी, बेड़ियां भी पहना देते। आपने उसके मूलभूत अधिकारों का बड़ा उल्लंघन किया है। डबल बेंच के जस्टिस विजय कुमार शुक्ला व बीके द्विवेदी ने पुलिस कमिश्नर को टीआई सहित संबंधित पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच और आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट दो हफ्तों में कोर्ट में जमा करना होगी।

यह था मामला... संजय दुबे पर नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज 12 नवंबर को दर्ज हुआ था। आरोपी पकड़ में नहीं आया तो पुलिसकर्मी 26 नवंबर को उसके घर पहुंचे और खुद को क्राइम ब्रांच से बताकर उसके बेटे राजा (32) को उठा लाए थे। 27 नवंबर की रात 11.30 बजे तक उसे हथकड़ी लगाकर थाने में बैठाए रखा था। 30 घंटे के सीसीटीवी फुटेज से इसका खुलासा हुआ। 28 नवंबर को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई होना थी, जिसकी भनक लगते ही राजा को तुरंत छोड़ दिया गया।

कोर्ट ने कहा- लोगों की जिंदगी से खेल रहे हो
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने मामले की सुनवाई करते हुए ताबड़तोड़ टिप्पणियां की। माननीय न्यायालय ने टीआई इंद्रमणि पटेल से कहा- तुम दुर्भाग्य से उस कुर्सी पर बैठे हो, जिसके लायक नहीं। सिर झुकाने से कुछ नहीं होगा…। तुम, लोगों की जिंदगी से खेल रहे हो। क्या गवाह 24 घंटे थाने में ही रहते हैं, मौका-ए-वारदात पर बैठे रहते हैं। इसके बाद पूरे कोर्टरूम में सन्नाटा छा गया। वहीं पूरे समय टीआई पटेल सिर झुकाकर खड़े रहे।

जानकारी के मुताबिक टीआई पटेल ने शराब तस्करी, हथियार जब्ती, रासुका, जुआ और कई छोटे-बड़े अपराध में 2 गवाह बनाए थे। दूसरी ओर जोन-4 डीसीपी आनंद कलादगी से जवाब मांगा गया है।

दोनों मामलों ने इंदौर पुलिस की रीढ़ हिला दी
एक ही टीआई पर 2 अदालतों की कड़ी फटकार के बाद अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या इंजीनियर बेटे को थाने में रोककर पुलिस आरोपी तक पहुंचने का दबाव बना रही थी? क्या 165 मामलों में फर्जी गवाहों का एक संगठित नेटवर्क चल रहा है? क्या निर्दोष लोगों को फंसाया गया? क्या टीआई की कुर्सी अब बच पाएगी? क्या यह मामला सिर्फ एक थाने का है या पूरे सिस्टम की बीमारी है?

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा खुलासा; 165 केस में सिर्फ 2 पॉकेट गवाह
दूसरी ओर 165 केस में 2 पॉकेट गवाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए टीआई इंद्रमणि पटेल से कहा तुम, लोगों की जिंदगी से खेल रहे हो। 1 साल में 165 केस और सिर्फ 2 गवाह हैं। कानून के छात्र असद अली वारसी ने दस्तावेज सौंपे, जिनसे खुलासा हुआ कि 23 अक्टूबर 2023 से 23 अक्टूबर 2024 तक दर्ज 165 केस में 2 ही नाम गवाह बने सलमान कुरैशी और आमिर रंगरेज। वह भी कॉपी-पेस्ट गवाह।

टैग:

संबंधित समाचार

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

5 minutes ago
आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

9 minutes ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

15 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

18 minutes ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

20 minutes ago
कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी
Top News

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

24 minutes ago
गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ
Top News

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

31 minutes ago
सीजेआई की सख्त टिप्पणी
Top News

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

32 minutes ago
MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल
Top News

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

37 minutes ago
100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

41 minutes ago
इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग
Top News

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

42 minutes ago
भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
Top News

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

about 1 hour ago
20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया
Top News

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

about 1 hour ago
युवक की चाकू मारकर हत्या
Top News

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

about 1 hour ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

about 1 hour ago
पावर का अफसरी लिंक
Top News

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

about 1 hour ago
पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

about 1 hour ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

about 1 hour ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!