खबर
Top News

एनआरआई फोरम एक सोच से बना वैश्विक परिवार है: महापौर

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

18 दिसंबर 2025, 2:47 pm
शेयर करें:
एनआरआई फोरम एक सोच से बना वैश्विक परिवार है

एनआरआई महापर्व-4 में 27 देशों के 250 से अधिक इंदौरी शामिल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एनआरआई फोरम द्वारा चौथे वर्ष एनआरआई सम्मेलन का एक दिवसीय आयोजन किया गया। इस मौके पर महापौर ने एनआरआई के साथ उत्साह और उल्लास के साथ गिल्ली-डंडा सहित विविध खेल खेलकर आयोजन को रोमांचक बनाया। डेली कॉलेज में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में दुनिया के 27 देशों से आए 250 से अधिक नॉन रेसिडेंशियल इंदौरी (एनआरआई) शामिल हुए।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में आयोजित एनआरआई सम्मेलन बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो गए जिनमें महापौर सहित सभी एनआरआई ने हिस्सा लिया। बाद में मुख्य कार्यक्रम डेली कॉलेज में आयोजित किया गया।

इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर एनआरआई फोरम: एक सोच से बना वैश्विक परिवार है। उन्होने कहा कि इंदौर एनआरआई फोरम का उद्देश्य इंदौर के विकास को नई दिशा देना है। एक साधे, सब सधे की सोच के साथ सफाई को आधार बनाकर इंदौर को एक ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित किया गया।

स्वच्छता में मिली पहचान के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग व निवेश के अवसर स्वत: आने लगे। देश-दुनिया की बड़ी स्कूल चेन और अस्पताल इंदौर में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। महापौर चुनाव के दौरान एनआरआई इंदौरियों का समर्थन मिला, जिसके बाद इंदौर एनआरआई फोरम की शुरुआत की गई।

चार वर्षों में यह फोरम 70 से अधिक देशों में फैले इंदौरियों का परिवार बन चुका है, जो शहर के विकास में भागीदारी निभा रहा है। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ राहुल भार्गव, तपन अग्रवाल, अंशुल लाड, गौरव आनंद, पुलकित दुबे, रोहित गंगवार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिक शामिल हुए।

खेलों से शुरुआत- महापौर के साथ एनआरआई ने सुबह यशवंत क्लब में भारतीय खेलों का आनंद लिया। इंदौरी नाश्ते ने स्वाद और संस्कृति का रंग घोल दिया। शाम को डेली कॉलेज में इंदौर की संस्कृति और वैश्विक पहचान को दर्शाने वाला विशेष वीडियो प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही इयर बुक का विमोचन किया गया।

एनआरआई के सवाल- सम्मेलन में शामिल एनआरआई ने कई सवाल पूछे। इनमें इंदौर में बसने वालों के लिए अगले 10 वर्षों में हाउसिंग की संभावनाएं, आईटी सेक्टर में एनआरआई निवेश की प्रक्रिया रियल एस्टेट, आईटी, मेडिकल, स्पोर्ट्स, कपड़ा और ज्वेलरी सेक्टर में निवेश, एनआरआई के लिए भविष्य की रेसिडेंशियल प्लानिंग, इंटरनेट और एआई के युग में इंदौर की तैयारी और संभावनाएं, इंदौर को मेडिकल हब और मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित करने की दिशा किए जा रहे प्रयास आदि शामिल हैं।

इन देशों से आए एनआरआई-
सम्मेलन में हांगकांग, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, नीदरलैंड, अमेरिका, जापान, शारजाह, जर्मनी, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, डेनमार्क, कनाडा, शिकागो सहित कुल 27 देशों से प्रवासी इंदौरी इस महापर्व में शामिल हुए।

पैनल डिस्कशन
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पैनल डिस्कशन रहा, जिसमें साल भर एनआरआई द्वारा दिए गए सुझावों और प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एनआरआई के सवालों का खुलकर जवाब दिया। रियल एस्टेट, आईटी, हेल्थ केयर, उद्योग, सेकंड इनिंग और इंदौर वापसी जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। दुनिया के विभिन्न देशों से आए प्रवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे इंदौर से जुड़ाव का मजबूत मंच बताया।

खेलों से शुरुआत- महापौर के साथ एनआरआई ने सुबह यशवंत क्लब में भारतीय खेलों का आनंद लिया। इंदौरी नाश्ते ने स्वाद और संस्कृति का रंग घोल दिया। शाम को डेली कॉलेज में इंदौर की संस्कृति और वैश्विक पहचान को दर्शाने वाला विशेष वीडियो प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही इयर बुक का विमोचन किया गया।

एनआरआई के सवाल- सम्मेलन में शामिल एनआरआई ने कई सवाल पूछे। इनमें इंदौर में बसने वालों के लिए अगले 10 वर्षों में हाउसिंग की संभावनाएं, आईटी सेक्टर में एनआरआई निवेश की प्रक्रिया रियल एस्टेट, आईटी, मेडिकल, स्पोर्ट्स, कपड़ा और ज्वेलरी सेक्टर में निवेश, एनआरआई के लिए भविष्य की रेसिडेंशियल प्लानिंग, इंटरनेट और एआई के युग में इंदौर की तैयारी और संभावनाएं, इंदौर को मेडिकल हब और मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित करने की दिशा किए जा रहे प्रयास आदि शामिल हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम
Top News

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

about 11 hours ago
12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस
Top News

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी
Top News

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

about 13 hours ago
जिंदगीभर की कमाई उजड़ी
Top News

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

about 13 hours ago
यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी
Top News

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

about 13 hours ago
किसानों पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

about 13 hours ago
विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

about 14 hours ago
बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील
Top News

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

about 14 hours ago
पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र
Top News

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

about 14 hours ago
भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी
Top News

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

about 14 hours ago
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में
Top News

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

about 14 hours ago
वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

about 14 hours ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

about 14 hours ago
एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Top News

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब
Top News

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

about 15 hours ago
राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी
Top News

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

about 15 hours ago
मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

about 15 hours ago
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

about 15 hours ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

about 15 hours ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!