पूर्वी शहर में पबों का शोर बना मुसीबत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कीम नंबर 78 के रहवासी एक साल से क्षेत्र में स्थित पबों के शोर से त्रस्त हैं। गली नंबर 3, टंकी के सामने वाली गलियों के लगभग डेढ़ सौ परिवारों का कहना है कि घर के पास स्थित पब बर्लिन, अंडरडॉग्स और नोच रात 12 बजे तक तेज संगीत बजाते हैं।
स्थिति यह है कि घरों के बर्तन, खिड़कियां तक हिलने लगते हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बुजुर्गों और बीमारों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। दर्जनों शिकायतों के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर रहवासियों ने सड़क पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
रहवासियों के अनुसार रात 10 बजे के बाद पबों के बाहर नशेड़ियों के जमघट के कारण महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। सूचना देने पर डायल-100 आती है, तब संगीत बंद कर दिया जाता है, लेकिन पुलिस की गाड़ी जाते ही फिर कानफोड़ू संगीत बजने लगता है।
आधी रात के बाद गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर पब से निकले लोग गलियों को जाम कर देते हैं। ऐसे में इमरजेंसी होने पर घर से वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। लसूड़िया और विजय नगर थाना क्षेत्र में पबों की भरमार है। पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर तो कार्रवाई करती है, लेकिन पब बंद होने के समय बाहर नशेड़ी युवाओं की भीड़ लग जाती है। पब से निकलकर ये तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
जनसुनवाई में पहुंचा मामला
बर्लिन, अंडरडॉग्स और नोच पब से हो रहे ध्वनि प्रदूषण के विरोध में रहवासी कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में पहुंचे। स्कीम 78 स्थित अपोलो हाई स्ट्रीट मॉल में संचालित अंडरडॉग्स पब में रोजाना तेज म्यूजिक पर देर रात तक पार्टी होती है। रहवासियों ने बताया 31 दिसंबर नजदीक होने से पार्टियों का दौर और बढ़ गया है।
रात 10 से सुबह 4 बजे तक लगातार तेज आवाज में संगीत बजने से बच्चे और बुजुर्ग सो नहीं पाते। कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले में क्षेत्रीय एसडीएम को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
तेज साउंड से बेटे को आया था हार्ट अटैक
रहवासी करनजीत कौर ने बताया शाम 5-6 बजे से ही पब में तेज साउंड शुरू हो जाता है, जो देर रात तक जारी रहता है। इससे होते कंपन के चलते बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते, इसलिए लाइब्रेरी मेंं जाकर पढ़ने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया वे हार्ट पेशेंट हैं, डॉक्टर ने सावधानी बरतने को कहा है, लेकिन पब में बजने वाला साउंड निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक है।
पूरे घर में कंपन महसूस होता है। वहीं अन्य रहवासी नीरू परिहार ने बताया 200 परिवारों के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सालभर से शोर की मार झेल रहे हैं। तेज साउंड से मेरे बेटे को हार्ट अटैक आ चुका है। यह पहला मामला नहीं है, जब किसी पब के खिलाफ रहवासी शिकायत लेकर सामने आए हैं। शहर के लगभग हर पब से आसपास के नागरिक परेशान हैं। कभी-कभार कार्रवाई होने पर कुछ दिन हालात ठीक रहने के बाद फिर पब संचालकों की मनमानी शुरू हो जाती है।
रात 12 बजे तक हिलते हैं घर-बर्तन, रहवासी सड़क पर उतरेंगे, पब अंडरडॉग्स, बर्लिन और नोच के तेज म्यूजिक से आसपास के रहवासी परेशान, बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों और मरीजों की सेहत पर असर, शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीएम को दिए जांच के निर्देश
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!