बोरिंग कराने पर भड़का पड़ोसी, निकाल ली पिस्टल
Khulasa First
संवाददाता
व्यवसायी को बेटों के साथ मिलकर धमकाया, पिस्टल लहराई और बट मारकर कर दिया घायल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बोरिंग करा रहे व्यवसायी पर पड़ोसी हावी हो गया। अपने बेटों के साथ गुंडागर्दी पर उतारू पड़ोसी ने अचानक पिस्टल निकाल ली और लहराते हुए व्यवसायी को बोरिंग न कराने की धमकी दी। कारण पूछने पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया, जिससे व्यवसायी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ब्रुक बांड कॉलोनी माणिकबाग निवासी सद्दाम पिता नौशाद खान क्रॉकरी और बर्तन का व्यवसाय करते हैं। उनके भाई मोहम्मद परवेज का विजय नगर माणिकबाग रोड पर एक प्लॉट है। 4 दिसंबर की रात सद्दाम अपने भाई के उक्त प्लॉट पर बोरिंग करवा रहे थे कि देर रात पड़ोसी हैदर पिता नुरूल शेख अपने बेटों अब्दुल शेख और जीशान शेख के साथ कार से वहां जा धमका।
वह सद्दाम को धमकाते हुए गालियां देने लगा। कहा कि इस प्लॉट पर तुम्हारा कोई काम नहीं होगा। तुम बोरिंग नहीं करवा पाओगे। सद्दाम के कारण पूछने पर हैदर और उसके बेटे अब्दुल और जीशान उन्हें गालियां देने लगे। मना करने पर हैदर ने अपने पास रखी पिस्टल दिखाते हुए सद्दाम को धमकाया कि अगर प्लॉट पर बोरिंग करवाया तो तुम्हारे परिवार में से कोई भी जिंदा नहीं बचेगा।
इसके बाद हैदर ने पिस्टल की बट से उनके चेहरे पर हमला किया। बचने में पिस्टल का बट आंख के ऊपर भौंहों पर लगा, जिससे खून बहने लगा। इस दौरान वहां मौजूद शाहनवाज खान और जुबैर खान ने बीचबचाव कर सद्दाम को बचाया।
पिस्टल छिपाने से पहले बना लिया वीडियो- बताते हैं दबंगई पर उतरा हैदर शेख मामला बिगड़ता देख अचानक हाथ में पिस्टल लहराते हुए कार में जा बैठा, पर जाते-जाते उसकी पूरी दबंगई का वीडियो सद्दाम के साथियों ने मोबाइल में कैद कर लिया।
मामले में अलसुबह ही सद्दाम जूनी इंदौर थाने पहुंचा। वीडियो दिखाने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हैदर शेख और उसके बेटों अब्दुल और जीशान पर केस दर्ज कर लिया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!