राजवाड़ा पर बकायादारों के नाम चस्पा: निगम की नई रणनीति से टैक्स वसूली की मुहिम; पूर्व पार्षद समेत 65 नाम शामिल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने बकाया संपत्तिकर वसूली के लिए अनोखी मुहिम शुरू कर दी है। कल राजवाड़ा पर बड़े बकायादारों की लिस्ट फ्लैक्स पर चिपका दी गई, जिसमें नाम और बकाया राशि साफ लिखी हुई है। ये कदम जोन-3 के करीब 60-65 बकायादारों को निशाना बनाता है, जिन्होंने वर्षों से टैक्स न चुकाकर निगम को लाखों का चूना लगाया है। आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, ताकि बकायादार शर्मिंदगी महसूस करें और जल्द भुगतान करें।
जोन-3 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल निकम ने बताया कि इन बकायादारों को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन उन्होंने इसे हल्के में लिया। वार्ड 56, 57 और 58 के इन लोगों ने औसतन 5 साल से संपत्तिकर जमा नहीं किया है। लिस्ट में पूर्व पार्षद अनवर कादरी और उनकी पत्नी जुलेखा बी के नाम प्रमुखता से शामिल हैं, जिनका बकाया 3 लाख 66 हजार 622 रुपए है।
दोनों ने निगम अधिकारियों से संपर्क कर भुगतान का आश्वासन दिया है। निकम ने कहा यह कदम बकायादारों को जागरूक करने के लिए है, न कि बदनामी के लिए।
…तुरंत हरकत में आए दो बकायादार... फ्लैक्स लगाने के तुरंत बाद दो बकायादार हरकत में आ गए। उन्होंने चेक सौंप दिए और लिस्ट पर कागज चिपकाकर अपना नाम हटवाने की गुजारिश की। एक ने कहा हम टैक्स भरने को तैयार हैं, बस नाम सार्वजनिक न हो। यह घटना निगम की रणनीति की सफलता का प्रमाण है, जहां शर्मिंदगी ने भुगतान को प्रेरित किया है।
सरचार्ज में छूट, वरना कुर्की-जब्ती की कार्रवाई... जोनल अधिकारी राज ठाकुर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत में संपत्तिकर और जलकर के सरचार्ज पर छूट का लाभ उठाने का आखिरी मौका है। लिस्ट में 1 लाख रुपये से अधिक बकाया वाले सभी शामिल हैं, जिन्हें वर्षानुसार वर्गीकृत किया गया।
ठाकुर ने जोर देकर कहा भुगतान न करने पर संपत्ति कुर्की और जब्ती की सख्त कार्रवाई होगी। निगम अब किसी की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेगा। यह अभियान इंदौर के राजस्व संग्रह को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बकायादार तत्काल निगम कार्यालय पहुंचें, वरना कानूनी पचड़ा गहरा सकता है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!