खबर
टॉप न्यूज

बीआरटीएस के रैलिंग हटाने में नगर निगम पिछड़ा: हाई कोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद रफ्तार धीमी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

15 दिसंबर 2025, 5:57 pm
शेयर करें:
बीआरटीएस के रैलिंग हटाने में नगर निगम पिछड़ा

निगरानी समिति ने जताया असंतोष, 16 दिसंबर को रिपोर्ट पेश करेगी कोर्ट में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हाईकोर्ट के बार-बार आदेशों के बावजूद नगर निगम बीआरटीएस कॉरिडोर की रैलिंग हटाने के काम में पीछे छूटता नजर आ रहा है।

लगभग 11 किलोमीटर लंबे इस हिस्से की एक तरफ की रैलिंग को 15 दिसंबर तक हटाने का लक्ष्य था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतते-बीतते भी काम अधर में लटका हुआ है। कोर्ट द्वारा गठित निगरानी समिति ने नगर निगम के प्रयासों पर नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि वास्तविक स्थिति को हाईकोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। इस मामले में जस्टिस विजयकुमार शुक्ला और जस्टिस विनोद कुमार द्विवेदी की डिवीजन बेंच ने कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त व डीसीपी ट्रैफिक को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत हाजिरी भरने का आदेश दिया है।

बीआरटीएस प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला नौ महीने पहले ही हो चुका था, लेकिन निगम की सुस्ती ने इसे लंबा खींच दिया। हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कार्य की गति बढ़ाने के लिए 1 दिसंबर को एक विशेष निगरानी समिति का गठन किया था।

इस समिति में हाईकोर्ट के छह वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट गिरीश पटवर्द्धन, एनएस भाटी, कौस्तुभ पाठक, अजय राज गुप्ता, प्रद्युम्न किबे और जय शर्मा शामिल हैं। निगम ने कोर्ट को आश्वासन दिया था कि एक लेन की रैलिंग 15 दिनों में हट जाएगी और पूरा काम तीन महीनों में निपट जाएगा, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

निरीक्षण में सामने आई लापरवाही की तस्वीरें
समिति ने हाल ही में राजीव गांधी चौराहा से पलासिया तक बीआरटीएस कॉरिडोर का सघन निरीक्षण किया। रिपोर्ट में पाया गया कि रैलिंग हटाने का कार्य बेहद सुस्त गति से चल रहा है। कई जगहों पर टूटी-फूटी रैलिंग सड़कों पर बिखरी पड़ी है, जिससे धूल का गुबार उठ रहा है और आम राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।

बस स्टेशनों को ध्वस्त करने में भी अनावश्यक विलंब हो रहा है। निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन समिति ने उनके कार्य पर खुलकर असंतोष जताया। समिति के एक सदस्य ने कहा, मौजूदा प्रगति संतोषजनक नहीं है। हम हाईकोर्ट को पूरी सच्चाई बताएंगे, ताकि ठोस कदम उठाए जा सकें।

यह मामला इंदौर की सड़कें सुधारने की दिशा में एक बड़ा अवरोध बन गया है। निगम की ओर से अब तक कोई स्पष्ट सफाई नहीं आई है, जबकि ट्रैफिक जाम और धूल प्रदूषण जैसी समस्याएं शहरवासियों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट 16 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई में पेश करेगी, जहां कोर्ट के अधिकारियों को जवाब देना होगा।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 11 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 12 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 12 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 12 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 13 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 13 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 13 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 13 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 13 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 13 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 13 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 13 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 13 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 13 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 14 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 14 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 14 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!