निगमायुक्त ने किया तीन सड़कों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मध्य क्षेत्र में बनाई जाने वाली तीन प्रमुख सड़कों का निगमायुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिंसी और कंडीलपुरा की सड़क में बाधक निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने दलबल सहित जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक, नेमिनाथ चौराहे से जिंसी चौराहा तक तथा कंडीलपुरा चौराहा सुभाष मार्ग से इंदौर वायर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
बताया जाता है कि जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक लगभग 0.33 किलोमीटर लंबाई एवं 24 मीटर चौड़ाई की सड़क बनाई जाना है। लगभग 7.37 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क में करीब 63 से अधिक बाधक निर्माण हैं।
इसी तरह नेमिनाथ चौराहे से जिंसी चौराहा तक लगभग 0.34 किलोमीटर लंबाई की 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करीब 3.46 करोड़ रुपये से होगा। इसमें करीब 76 बाधक निर्माण चिन्हित किए गए हैं।
105 बाधाएं -
कंडीलपुरा चौराहा सुभाष मार्ग से इंदौर वायर तक लगभग 0.55 किलोमीटर लंबी एवं 30 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होना है, लगभग 12.16 करोड़ रुपए की लागत बनने वाली इस सड़क में करीब 105 से अधिक बाधक निर्माण हैं।
निगमायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सेंट्रल लाइन डालकर बाधकों को चिन्हित करने के साथ ही सभी बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दए।
इसके साथ ही निगमायुक्त ने चंदन नगर चौराहा से नागिन नगर चौराहा तक बनाए जाने वाले रोड का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!