पैसा टोंग्या का, डील बेटे के नाम की ओसवाल ने: दोस्ती में दे दिया दगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

जिलियन पार्क की जमीन उलझी, परेशान किसान मिलेंगे कलेक्टर से
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुपर कॉरिडोर पर देवास के किसानों की जमीन का सौदा करने में जैन समाज का दम भरने वाले बिल्डर सुधीर ओसवाल ने दोस्त अमित टोंग्या के साथ भी दगा कर दिया। पैसा टोंग्या से लिया और डील बेटे सार्थक ओसवाल के नाम से कर ली।
अब किसान परेशान हैं क्योंकि ओसवाल ने मात्र टोकन मनी देकर उलझा दिया। पीडि़त किसान पूरा पैसा न देने की शिकायत लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा से मिलेंगे और ओसवाल जैसे भूमाफिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
बेटे सार्थक के खाते में करोड़ों रुपए जमा करने वाले धोखेबाज पिता सुधीर ओसवाल के खिलाफ कल किसानों ने विजय नगर क्षेत्र में बैठक की और तय किया सुधीर ओसवाल जैसे धोखेबाज और भ्रष्ट भूमाफिया के खिलाफ प्रशासन को शिकायत की जाए।
बेटे सार्थक ओसवाल की 11 फरवरी को शादी है और ओसवाल तैयारी में जुटा है लेकिन उसने किसानों के साथ ही अपने मित्र अमित टोंग्या के साथ भी धोखाधड़ी कर अपनी जेब भर ली है।
क्या है मामला
सुपर कॉरिडोर की 11 बीघा जमीन, जिसका सौदा 2.45 करोड़ रुपए प्रति बीघा ओसवाल ने जमीन मालिक देवास के किसानों रामसिंह सोनगरा, महेंद्रसिंह सोनगरा से किया था। सौदे के लिए बिल्डर अमित टोंग्या, जो सुधीर ओसवाल के मित्र हैं, ने 51 लाख रुपए दिए थे, लेकिन दोस्ती में दगाबाजी कर सुधीर ओसवाल ने सौदा बेटे सार्थक के नाम से किया और किसानों को मात्र 41 लाख रुपए की टोकन मनी देकर टरका दिया।
इसके बाद ओसवाल गायब हो गया। न किसानों से मिल रहा है न फोन उठा रहा है। जैन धर्म के नाम की अक्सर दुहाई देने वाला ओसवाल कहीं मिल ही नहीं रहा। उसने दोस्त अमित टोंग्या को भी सौदे से बाहर कर दिया।
सुपर कॉरिडोर पर ओसवाल ने जिलियन पार्क कॉलोनी इस जमीन पर ही काटी है। किसान पटेल, रामसिंह सोनगिरा (चाचा) और महेंद्रसिंह सोनगिरा (भतीजा) की कुल 11 बीघा की कुल कीमत 27 करोड़ तय हुई थी। लेकिन ओसवाल ने पटेल को 21 और सोनगिरा चाचा-भतीजा को मात्र 10-10 लाख ही दिए हैं।
किसानों का कहना है एग्रीमेंट सुधीर ओसवाल ने बेटे सार्थक उर्फ चीनू के नाम से किया। सौदा चिट्ठी ओसवाल के पास ही है, जिसका वो गलत उपयोग कर सकता है। सौदा रेशो डील का था। इसमें चाचा-भतीजे को ढाई करोड़ रुपए डिपॉजिट देने की बात थी। किसान पटेल का कहना है 12 करोड़ रुपए की आउटरेट डील में केवल 21 लाख ही ओसवाल ने दिए हैं।
ब्रोकर संजय परमार ने कराया था सौदा
सौदा ब्रोकर संजय परमार ने कराया है। उन्होंने बताया सुधीर से 5 सौदे कराए हैं। सभी में दांवबाजी की है। पूरी धोखाधड़ी ओसवाल इंटरप्राइजेज के नाम से है। देवास के बाकरगढ़ व शकरगढ़ क्षेत्रों में निजी भूमि पर आवासीय कॉलोनी विकास को लेकर दो भूमि विकास अनुबंध किए हैं।
दोनों में इंदौर के डेवलपर सार्थक को कॉलोनी विकास का जिम्मा दिया है, जो गलत है। उसके बेटे सार्थक की 11 फरवरी को शादी है और वो उसमें व्यस्त होने का बहाना बनाकर अपने दायित्व से बच रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!