लापता युवक की झारखंड में मौत परिवार ने सुसाइड की थ्यौरी नकारी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर के भवानी नगर से लापता हुए महावीर चुंडावत की मौत को उसका परिवार सुसाइड मानने को तैयार नहीं है। परिवार का कहना है कि महावीर की शादी 10 दिसंबर को तय थी और वह खुद पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटा हुआ था। ऐसे में आत्मघाती कदम उठाने का सवाल ही नहीं उठता।
महावीर के भाई मानवीर ने कहा, मेरा भाई सुसाइड नहीं कर सकता। आखिरी बार उसकी बात पिता से हुई थी, तब उसने कहा था कि वह 1 दिसंबर की सुबह घर पहुंच जाएगा। फिर वह झारखंड कैसे पहुंच गया? राजसमंद (राजस्थान) निवासी 30 वर्षीय महावीर 30 नवंबर की रात सांवेर से अपने घर के लिए निकला था, लेकिन शादी से ठीक दो दिन पहले 8 दिसंबर को उसका शव झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र में मिला।
शव लेने के लिए भाई मानवीर अकेले वहां पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महावीर के पास कोई डॉक्यूमेंट या निजी सामान नहीं मिला। जो कपड़े उसने पहने थे, उसी हालत में शव मिला। पुलिस ने बताया जिस कमरे से वह घर जाने के लिए निकला था, वहां का सामान भी उसके पास नहीं था।
मोबाइल टूटा हुआ मिला, जिसकी पहचान आईईएमआई नंबर से हुई और उसी आधार पर पुलिस ने परिवार से संपर्क किया। मानवीर ने बताया 26 नवंबर को उसने बहन से बात की थी और पसंद के कपड़े लेने को कहा था। आखिरी कॉल पिता को ही किया था।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
रामगढ़ पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। डॉक्टरों ने रिपोर्ट आने में करीब 10 दिन का समय लगने की बात कही। परिवार का कहना है कि महावीर के साथ जरूर कुछ गलत हुआ है। पुलिस महावीर की लोकेशन और संपर्कों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरा घटनाक्रम साफ हो सके। पुलिस ने परिवार को भी बुलाया है, जिसके बाद वे फिर से झारखंड जाने की तैयारी कर रहे हैं।
कंपनी में करता था काम
महावीर बाणगंगा क्षेत्र स्थित सांई टूल्स कंपनी में काम करता था और इसी वजह से वह इलाके में किराए से रह रहा था। परिवार अब सांवेर पुलिस से भी संपर्क कर उसके स्थानीय दोस्तों से बातचीत करेगा, ताकि इंदौर से निकलने से पहले उसकी गतिविधियों का खुलासा हो सके।
संबंधित समाचार

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!