खबर
टॉप न्यूज

महू उपजेल अफसर को हमूद दिख रहा ’यमदूत’

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

09 दिसंबर 2025, 2:14 pm
शेयर करें:
महू उपजेल अफसर को हमूद दिख रहा ’यमदूत’

ठगी के शिकार रिटायर्ड आर्मीकर्मियों में आक्रोश, जेल के बाहर प्रदर्शन की मिल चुकी धमकी

महू उपजेल अधीक्षक को हमूद की सुरक्षा की चिंता, शिफ्टिंग के लिए लिखा जेल मुख्यालय को पत्र

विनय स्वामी 98266-21318 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली बम धमाके की जांच फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी से होते हुए चांसलर जवाद अहमद सिद्दीकी तक पहुंची तो उसके महू कनेक्शन का खुलासा हुआ। नतीजा ये कि सिद्दीकी परिवार का काला इतिहास खुल गया। महू पुलिस ने दंगों व धोखाधड़ी में फरार चल रहे जवाद के भाई हमूद को गिरफ्तार कर महू उपजेल भेजकर मुक्ति पा ली, लेकिन उसकी सुरक्षा को लेकर जेल अधिकारियों का तनाव बढ़ गया। उन्हें हमूद पर ठगी के शिकार आर्मीकर्मियों द्वारा हमले का डर सता रहा है। इसके चलते उसे सुरक्षित जेल में शिफ्ट करने के लिए जेल मुख्यालय को पत्र लिखा गया है।

10 नवंबर 2025 को दिल्ली में लाल किले के पास कार में बम धमाका हुआ था, जिसमें 13 लोगों की जान गई थी। इसके बाद हरकत में आई जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी के तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया था। खबर लगते ही अलफलाह यूनिवर्सिटी का चांसलर जवाद अहमद सिद्दीकी फरार हो गया। 18 नवंबर को ईडी ने उसे मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। उसे 1 दिसंबर को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है।

ठगी के बाद परिवार सहित हो गया था फरार
हमूद पर 2000 में तीन मामलों में 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप था। उसने 90 के दशक में भाई जवाद के साथ महू में अलफलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी शुरू की थी। स्थानीय निवासियों, गरीबों विशेष रूप से रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों व मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (मेस) के कर्मचारियों को 30-35 प्रतिशत सालाना लाभ का लालच देकर ठगा।

इसके बाद वह परिवार समेत गायब हो गया था। 2019 में उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ। साल 2000 में इंदौर और भोपाल के एक और फ्रॉड केस में उसका नाम आया। इसके बाद 16 नवंबर को हैदराबाद में रिचवेल फिन कॉर्प नामक प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्म चला रहे हमूद को महू पुलिस से गिरफ्तार कर लाई और महू उपजेल भेज दिया।

पहले हो चुकी गैंगस्टर की हत्या
महू उपजेल पहले भी काफी सुर्खियों में रही, जब इंदौर के गैंगस्टर जीतू ठाकुर की जेल में घुसकर हत्या कर दी गई थी। यहां लोकायुक्त का छापा भी पड़ चुका है। कुछ महीनों पहले एक सिपाही का 10 लाख रुपए का लेनदेन करते एक वीडियो वायरल हुआ था। महू के निवेशक आज भी न्याय की राह देख रहे हैं।

एक रिटायर्ड कर्नल का कहना है कि हमारी जिंदगी बर्बाद हो गई, लेकिन हमूद की गिरफ्तारी के बाद इंसाफ की उम्मीद है। दिल्ली धमाके की जांच ने न केवल आतंकवाद, बल्कि एक परिवार के लंबे आपराधिक इतिहास का भी खुलासा कर दिया है। प्रशासन को अब ठोस कदम उठाना होंगे, ताकि न्याय मिले और सुरक्षा सुनिश्चित हो।

जेल का माहौल संवेदनशील  हो गया
पुराने निवेश घोटाले के आरोपी की मौजूदगी से महू जेल का माहौल संवेदनशील हो गया है। जेल प्रशासन ने उच्च मुख्यालय को पत्र लिखकर हमूद को अधिक सुरक्षित जेल स्थानांतरित करने की सिफारिश की है, क्योंकि उसके द्वारा ठगी का शिकार निवेशकों और सेना के रिटायर्ड अधिकारियों में आक्रोश है।

कई लोग जेल के बाहर प्रदर्शन की धमकी दे रहे हैं। जेल अधिकारियों को आशंका है कि हमूद पर हमला हो सकता है। जेल अधीक्षक ने उच्च मुख्यालय को पत्र लिखकर हमूद को इंदौर सेंट्रल या किसी सुरक्षित जेल में शिफ्ट करने की सिफारिश की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, महू छोटा कस्बा है, यहां भावनाएं भड़क सकती हैं। हम सुरक्षा के इंतजाम कर रहे हैं, लेकिन स्थानांतरण जरूरी लग रहा है।

दंगा भड़काने व हत्या के प्रयास में भी आरोपी
मूलत: कायस्थ मोहल्ला महू के जवाद का महू कनेक्शन सामने आते ही महू पुलिस ने जांच शुरू की तो जवाद अहमद सद्दीकी के परिवार के पुराने काले कारनामों का खुलासा हुआ। जवाद का छोटा भाई हमूद सिद्दीकी 25 साल से फरार पाया गया, जिस पर 1988 और 1989 में दंगा भड़काने व हत्या के प्रयास के दो मामले सामने आए।

हां, जेल मुख्यालय को लिखा है पत्र
हां, मैंने पिछले हफ्ते ही जेल मुख्यालय में पत्र लिखकर हमूद सिद्दीकी को केंद्रीय इकाई में स्थानांतरित करने की मांग की है। ऐसा उसकी सुरक्षा के कारणों के चलते किया। -मीत सानेकर, जेलर, महू उपजेल

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 16 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 17 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 17 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 17 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 17 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 17 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 17 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 17 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 17 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 18 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 18 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 18 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 18 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 18 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 18 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 18 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!