चेहरे संवारने वाला बिगाड़ रहा हिंदू युवतियों की जिंदगी: नाई के जाल में फंस रही हिंदू युवतियां
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फिर एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू युवती को झांसा देकर करीब डेढ़ महीने कब्जे में रखा और उसकी जिंदगी से खौफ़नाक खिलवाड़ किया। एमजी रोड थाना क्षेत्र की युवती के गायब होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
थाना प्रभारी ने विशेष टीम बनाकर दबिश डलवाई और आरोपी सूफियान खान को मुसाखेड़ी से घेराबंदी कर पकड़ लिया। सूफियान पेशे से नाई है जबकि पिता एयर कंडीशनर रिपेयरर।
पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले किया। सामने आया है कि आरोपी उसे इंदौर से कोटा ले गया, जहां कथित रूप से शादी का एग्रीमेंट बनवाया था। पुलिस को गहरा संदेह है ऐसे फर्जी विवाह-एग्रीमेंट तैयार कराने में कोई संगठित गिरोह भी काम कर रहा है, जिसकी भूमिका की जांच तेज कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी ने युवती पर दबाव डालकर उसका पहनावा बदलवाया, धार्मिक रस्में थोपने की कोशिश की और संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जांच में सामने आया सूफियान पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं व उसका नाम बाणगंगा थाने के प्रकरणों में भी है। अन्य युवतियां भी सामने आई हैं, जो आरोपी की हरकतों से पीड़ित बताई जा रही हैं। वे अब सामाजिक संगठनों के संपर्क में हैं। पुलिस सभी मामलों को जोड़कर आरोपी पर धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
प्रदेश से बाहर ले जाकर शादी के नाम पर शोषण, फर्जी एग्रीमेंट, धमकियां और मानसिक दबाव, ये सभी गंभीर अपराधों की श्रेणी में आते हैं और पुलिस ने इनकी विस्तृत जांच शुरू कर दी है। कड़ी कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
घटना के खुलासे के दौरान कई सामाजिक संगठन थाने पहुंचे और कठोर कार्रवाई की मांग की। मौके पर राजपूत करणी सेना के हिंदूवादी कार्यकर्ता—मानसिंह राजावत, नितिन सिंह, लक्की, बाहुबली और अन्य साथी मौजूद रहे।
लव जिहाद के विरुद्ध कानून
उप्र: गैरकानूनी धार्मिक रूपांतरण निषेध अधि, 2021: धर्म छिपाकर शादी करने पर कठोर सजा का प्रावधान। 10 साल तक जेल, भारी जुर्माना।
मप्र: धार्मिक स्वतंत्रता अधि. 2021 में भी इसी तरह के प्रावधान हैं। जबरन धर्मांतरण के मामलों में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।
उत्तराखंड: उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2018 भी इसी तरह के धर्मांतरण विरोधी प्रावधानों को लागू करता है।
गुजरात: धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम 2003 में संशोधन कर जबरन या धोखाधड़ी से विवाह द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ कड़े प्रावधान जोड़े गए हैं।
हरियाणा: इस संबंध में कानून प्रक्रिया में है। समिति बनाई गई है।
हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और कर्नाटक (कांग्रेस सरकार ने निरस्त कर दिया) जैसे अन्य राज्यों में भी पहले से या नए धर्मांतरण विरोधी कानून हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!