पार्षद के ऑफिस में तोड़फोड़ करने वाला मुख्य आरोपी आया गिरफ्त में: शाही सवारी थूक कांड के गवाह पार्षद पुत्र को चाकू की नोक पर धमकाने पहुंचा था आरोपी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उज्जैन में बहुचर्चित शाही सवारी थूक कांड के गवाह को केस में राजीनामा करने के लिए डराने-धमकाने के इरादे से हिस्ट्रीशीटर बदमाश शाहरुख उर्फ जलील ने साथियों के साथ पार्षद के कार्यालय पर धावा बोलकर चाकू की नोक पर तोड़फोड़ की थी।
मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर फरार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन घटना का मुख्य आरोपी शाहरुख उर्फ जलील खान फरार था, जिसे कल पुलिस ने सुपर कॉरिडोर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है, जिसे भागते समय पैर में गंभीर चोट भी आई है।
टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक फरियादी मासूम जायसवाल (30) निवासी भगत सिंह नगर जनप्रतिनिधि पार्षद संध्या जायसवाल के पुत्र ने 20 दिसंबर को शिकायत की थी कि आरोपी शाहरुख उर्फ जलील ने फोन कर गाली-गलौज करते हुए खुलेआम धमकी दी थी।
इसके बाद दोपहर करीब 1.55 बजे वहअपने चार साथियों के साथ दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरियादी के कार्यालय पहुंचा, जहां आरोपी चाकू लेकर कार्यालय में घुसे और तोड़फोड़ करने लगे, जिससे मौके पर मौजूद कर्मचारियों को चोट आई थी।
पूर्व में भी दर्ज हैं कई केस
मामले में केस दर्ज कर कल पुलिस ने तीन दिन पहले आरोपियों सौरभ पिता राम सिंह राजपूत निवासी शिवकंठ नगर, विनोद निवासी शिवकंठ नगर और गोलू निवासी कुमेड़ी काकड़ को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपी शाहरुख उर्फ जलील फरार था, जिसे कल सुपर कॉरिडोर से गिरफ्तार किया है।
भागते समय उसे पैर में चोट आई थी। जिसे मेडिकल करवाने के बाद पुलिस थाने लाई और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिस पर पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!