मिटी चिंता की लकीर: जेलर को राहत की सांस; हमूद सिद्दीकी को भेजा सेंट्रल जेल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली बम धमाके में अलफलाह यूनिवर्सिटी का चांसलर जवाद अहमद सिद्दीकी व उसका भाई हमूद सिद्दीकी गिरफ्तार हुए। महू दंगों और धोखाधड़ी में गिरफ्तार हमूद को महू उपजेल भेजा गया तो उसकी सुरक्षा को लेकर जेलर के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई।
उन्होंने तोबड़तोड़ जेल मुख्यालय को पत्र लिखकर उसे बड़ी जेल में शिफ्ट करने की मांग की। आखिरकार पिछले दिनों हमूद के रवाना होते ही जेलर ने राहत की सांस ली।
10 नवंबर 2025 को दिल्ली में कार बम धमाके बाद जांच एजेंसियों ने फरिदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी के तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था। 18 नवंबर को ईडी ने यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद अहमद सिद्दीकी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया। जवाद के कायस्थ मोहल्ला महू का मूल निवासी होने का खुलासा होने पर महू पुलिस भी सक्रिय हुई।
रिकॉर्ड खंगाले तो जवाद के छोटे भाई हमूद सिद्दीकी के काले कारनामे भी सामने आ गए। हमूद 1988 और 1989 में दंगा भड़काने व हत्या के प्रयास के दो मामलों में फरार था। 25 साल पहले लाखों की धोखाधड़ी में भी फरार निकला। पुलिस उसे हैदराबाद से गिरफ्तार कर लाई थी।
शनिवार को ले गए सेंट्रल जेल के पुलिसकर्मी
बताते हैं हमूद ने 90 के दशक में भाई जवाद के साथ महू में अल फलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी बनाकर स्थानीय निवासियों, विशेषकर रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों व मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (मेस) कर्मचारियों को ठगा था। उसकी गिरफ्तारी की खबर से ठगी के शिकार स्थानीय निवेशकों और सेना के रिटायर्ड अधिकारियों में आक्रोश था।
वे लोग जेल के बाहर प्रदर्शन की धमकी दे रहे थे। इसके चलते जेलर मीत सानेकर ने जेल मुख्यालय को पत्र लिखकर हमूद को सुरक्षित जेल में स्थानांतरित करने की मांग की थी। आखिरकार शनिवार को जेल मुख्यालय के आदेश पर हमूद सिद्दीकी का ट्रांसफर सेंट्रल जेल इंदौर कर दिया गया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!