खबर
Top News

फिर गरमाया जमीन घोटालों का मुद्दा: मंदिरों के जीर्णोद्धार पर विधानसभा में सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 फ़रवरी 2026, 4:09 pm
शेयर करें:
फिर गरमाया जमीन घोटालों का मुद्दा

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग से मांगी गई जिलेवार जानकारी

इंदौर में 1015 शासन संधारित मंदिर, पर कई मंदिरों की जमीन पर अवैध कब्जों के गंभीर आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में मंदिरों के जीर्णोद्धार और सरकारी देवस्थानों की भूमि की स्थिति को लेकर मामला एक बार फिर विधानसभा में गूंजा है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग से जुड़े प्रश्न के माध्यम से शासन संधारित मंदिरों की संख्या, जीर्णोद्धार पर स्वीकृत राशि और विशेष योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी मांगी गई है।

इससे पहले ‘खुलासा फर्स्ट’ द्वारा सरकारी मंदिरों और देवस्थान की जमीनों की बिक्री एवं अवैध कॉलोनियों के निर्माण का मुद्दे का खुलासा किया गया था, जिसके बाद यह विषय राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा में है।

विधानसभा में मांगी गई जानकारी
मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग से संबंधित अतारांकित प्रश्न क्रमांक 873 प्रस्तुत किया गया। प्रश्न का उत्तर भेजने की अंतिम तिथि 11/02/2026 निर्धारित की गई थी, जबकि सदन में उत्तर देने की तिथि 19/02/2026 तय है। यह प्रश्न वर्ग-3 के अंतर्गत भैरो सिंह बापू द्वारा पूछा गया। प्रश्न में निम्न बिंदुओं पर जानकारी चाही गई—

(क) धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश में कुल कितने शासन संधारित मंदिर हैं? जिलेवार एवं तहसीलवार संख्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। वर्ष 2023 से प्रश्न दिनांक तक कितने मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु राशि स्वीकृत की गई, आदेश की प्रति प्रदान की जाए।

(ख) क्या मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु एसपीए योजना एवं वास्तुकला विद्यालय भोपाल का योगदान लिया जा रहा है? यदि हाँ, तो कितने मंदिरों की डिजाइन एवं अन्य कार्य एसपीए द्वारा पूर्ण कराए जा रहे हैं? मंदिरों के नाम सहित जानकारी दी जाए।

(ग) सुसनेर विधानसभा क्षेत्र, जिला आगर-मालवा अंतर्गत मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पिपलिया खेड़ा बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास के संबंध में शासन द्वारा क्या कार्यवाही की गई? जिला कलेक्टर द्वारा कब-कब प्रस्ताव विभाग को भेजा गया और विभाग द्वारा स्वीकृति कब तक प्रदान की जाएगी?

विभाग का उत्तर: कई बिंदुओं पर ‘निरंक’ जानकारी
प्रश्नांश (क) के तारतम्य में विभाग ने बताया कि जिला इंदौर में शासन संधारित मंदिरों की संख्या 1015 है। साथ ही तहसील डॉ. अंबेडकर नगर (महू) तथा सांवेर के अंतर्गत वर्ष 2023 से प्रश्न दिनांक तक मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु स्वीकृत राशि के आदेश की प्रति संलग्न होने की जानकारी दी गई। हालांकि प्रश्नांश (ख), (ग) और (घ) के संबंध में विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी को ‘निरंक’ बताया गया है।

जमीन घोटाले के आरोप: प्रशासनिक विफलता का संगठित मॉडल?
देवस्थान की सैकड़ों वर्ष पुरानी भूमि, तालाबों और मंदिरों की जमीन पर अवैध कॉलोनियां, हजारों फर्जी रजिस्ट्रियां, करोड़ों-हजारों करोड़ के राजस्व नुकसान और वर्षों से लंबित शिकायतें—ये सभी संकेत करते हैं कि मामला केवल जमीन विवाद नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता का संगठित मॉडल बनता जा रहा है।

सबसे बड़ा और चौंकाने वाला तथ्य का यह खुलासा हुआ है कि कलेक्टर के नाम दर्ज सरकारी जमीनें भी सुरक्षित नहीं रहीं। सैकड़ों अवैध कॉलोनियां काट दी गईं, भूखंडों की खुलेआम खरीदी-बिक्री हुई और आज भी यह सिलसिला जारी है। सवाल यह उठ रहा है कि जब भूमाफिया सक्रिय हैं, तब प्रशासन की भूमिका क्या है और कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

राजनीतिक संरक्षण और ‘व्हाइट कॉलर’ भूमाफिया
इंदौर में हाल के दिनों में कई ऐसे नाम का खुलासा हुआ हैं, जिन पर करोड़ों से अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। आरोप है कि ये तथाकथित ‘व्हाइट कॉलर’ भूमाफिया राजनीतिक संरक्षण के चलते बेखौफ सक्रिय हैं।

कानूनी धाराएं प्रभावहीन प्रतीत हो रही हैं और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आम धारणा बनती जा रही है कि यदि अधिकारियों और नेताओं की सहमति हो तो सरकारी जमीन पर कब्जा करना आसान हो गया है।

675 साल पुरानी देवस्थान भूमि पर कब्जे के आरोप: होलकर स्टेट के दस्तावेजों के अनुसार श्री महादेव मंदिर देवस्थल के नाम लगभग 35 एकड़ भूमि दर्ज थी, जो संभवतः इससे अधिक भी हो सकती है। यह भूमि पेशवा काल में पूजा-पाठ के लिए दान स्वरूप दी गई थी।

खसरा नंबर 1458 से 1468 तक देवस्थान की इनामी भूमि के रूप में दर्ज थे। आरोप है कि नजूल विभाग के अधिकारियों और कॉलोनाइज़र की सांठगांठ से खसरों में हेरफेर कर निजी नाम दर्ज कराए गए और अवैध कॉलोनियां विकसित कर दीं। मामले में हाईकोर्ट, राज्यपाल और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप की मांग की है।

यह भी आरोप है आकाश गृह निर्माण सहकारी संस्था के नाम जमीन दर्ज कराने 50 लाख की रिश्वत ली गई। मुन्ना उर्फ लीलाधर चौधरी द्वारा की शिकायतों के बाद सीजेआई के आदेश पर जांच शुरू होने की बात कही, परंतु आरोप है कि कलेक्टर कार्यालय स्तर पर जांच दबा दी। आज तक न भूमि की नपती हुई, न पंचनामा बना और न ही दोषियों पर ठोस कार्रवाई की गई।

इंदौर जिले में 40 सरकारी मंदिरों की जमीन पर कब्जे के आरोप
बताया गया है कि जिले में 40 सरकारी मंदिरों की जमीन पर कब्जा हो चुका है। इनमें तहसील मल्हारगंज में 19, जूनी इंदौर में 11, बिचौली हप्सी में 4, हातोद एवं देपालपुर में 2-2 तथा सांवेर और राऊ में 1-1 मंदिर शामिल हैं। इनमें से 17 मंदिरों पर कलेक्टर, 1 पर कमिश्नर और 1 पर अपर कलेक्टर व्यवस्थापक हैं।

कुछ मंदिरों पर पुजारी नियुक्त हैं, जबकि कई स्थानों पर नियुक्ति नहीं है। इन जमीनों पर मेडिकल कॉलेज, कॉलोनियां, गौशालाएं, महाविद्यालय, गोदाम, मिल, पेट्रोल पंप, बैंक, गार्डन, धर्मशालाएं, कारखाने, पानी की टंकियां, बस डिपो, अहिल्या वन, आईडीए की योजनाएं और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने के आरोप हैं।

विभिन्न मंदिरों की जमीन पर कथित अतिक्रमण का विस्तृत ब्योरा
कबीरखेड़ी स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर की सर्वे नंबर 48 (0.138 हे.) एवं 49 (1.125 हे.) भूमि पर आईडीए की स्कीम के अंतर्गत प्लॉट काटे जाने की बात सामने आई है। भमोरी दुबे स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर (खसरा 24/1 रकबा 0.907 हे. एवं 25/1 रकबा 0.388 हे.) पर अवैध मकान बने हुए बताए गए हैं। भंवरासला स्थित श्री बैजनाथ मंदिर (खसरा 13/1 रकबा 2.680 हे.) की 0.800 हे. भूमि पर अरविंदो मेडिकल कॉलेज की पार्किंग और गुमठियां बनी हैं।

भंवरासला के श्रीराम मंदिर (सर्वे 17/1, 27, 114, 151) की भूमि पर आधे से अधिक हिस्से में मकान निर्मित हैं। नरवर स्थित श्री महादेव मंदिर (2.914 हे.) और श्री राम मंदिर (1.137 हे.) की जमीन पर भी रिहायशी अतिक्रमण बताया गया है।

छोटा बांगड़दा के श्री राम मंदिर (सर्वे 342/1, 342/2, कुल 5.115 हे.) में से 4.300 हे. पर अवैध कॉलोनी काटी जा चुकी है। शेष भूमि पर खेती की जा रही है तथा एमआर-5 का व्यावसायिक उपयोग बताया गया है।

सुल्काखेड़ी, सिरपुर, धार रोड, टिगरिया बादशाह, कांटाफोड़, नरवर, हातोद, देपालपुर, सांवेर और राऊ तहसीलों के अंतर्गत अनेक मंदिरों की भूमि पर अवैध बस्तियां, कॉलोनियां, दुकानों, कारखानों और निजी निर्माण के आरोप लगाए गए हैं।

कई मामलों में विशिष्ट व्यक्तियों के नामों के साथ कब्जे और निर्माण का विवरण प्रस्तुत किया गया है, वहीं कुछ मामलों में न्यायालयीन प्रकरण लंबित बताए गए हैं।

उठते सवाल: जब भूमि देवस्थान के नाम दर्ज थी, ऐतिहासिक दस्तावेज उपलब्ध हैं और सरकारी रिकॉर्ड मौजूद हैं, तो नामांतरण कैसे हुआ? निजी व्यक्तियों को भूमि किस प्रक्रिया के तहत हस्तांतरित हुई? उस समय पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय क्यों नहीं की गई?

विधानसभा में उठे प्रश्न और विभागीय उत्तरों के बीच जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ-साथ उनकी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए भी ठोस और पारदर्शी कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 16 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 17 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 17 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 17 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 17 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 17 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 17 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 17 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 17 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 17 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 18 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 18 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 18 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 18 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 18 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 18 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!