इरादा गलत नहीं था: कर्नल विवाद मामले में मंत्री ने फिर मांगी माफी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। शुक्रवार 7 फरवरी को वह कुछ समय के लिए इंदौर स्थित रेसीडेंसी कोठी पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया के सामने अपनी सफाई रखी।
कोर्ट पहले ही सख्त रुख अपना चुका है
इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। यह माफी ऐसे समय पर आई है, जब इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही सख्त रुख अपना चुका है और राज्य सरकार से तीखे सवाल पूछ चुका है।
इरादा गलत नहीं था” – विजय शाह
विजय शाह ने फिर मांगी माफी मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि मेरा किसी भी महिला अधिकारी, भारतीय सेना, या समाज के किसी भी वर्ग का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था...ये शब्द देशभक्ति के जोश, उत्साह और जुनून में कहे गए थे।
गलती के पीछे की भावना पर विचार किया जाना चाहिए। जैसा कि आप सभी जानते हैं, मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। मैंने कई बार ईमानदारी से माफी मांगी है, और आज फिर से ऐसा कर रहा हूं। मेरे लिए यह बहुत दुख की बात है कि मेरी एक छोटी सी गलती से इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि मेरी भावनाओं को सही संदर्भ में समझा जाएगा। मेरे मन में हमेशा भारतीय सेना के लिए बहुत सम्मान रहा है और रहेगा। सार्वजनिक जीवन में, शब्दों की मर्यादा और संवेदनशीलता बहुत महत्वपूर्ण होती है। मैंने इस घटना पर विचार किया है, इससे सबक सीखा है।
मंत्री शाह ने आगे कहा कि मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं भविष्य में अपने शब्दों को लेकर ज्यादा सावधान रहूंगा, और ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। एक बार फिर, मैं सभी नागरिकों, भारतीय सेना और इस मामले से जुड़े सभी लोगों से ईमानदारी से माफी मांगता हूं।
यहां से शुरू हुआ था विवाद
पूरा विवाद 11 मई को शुरू हुआ था, जब इंदौर के महू क्षेत्र के रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान को लेकर देशभर में नाराजगी देखने को मिली और राजनीतिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रिया हुई।
सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी
इस मामले की सुनवाई के दौरान 19 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की माफी पर नाराजगी जाहिर की थी। कोर्ट ने साफ कहा था कि माफी मांगने में बहुत देर हो चुकी है। विजय शाह एक पब्लिक फिगर हैं।
उन्हें बोलते समय शब्दों का चयन बेहद सोच-समझकर करना चाहिए। कोर्ट ने यहां तक कहा था कि अब सब कुछ सार्वजनिक हो चुका है और केवल माफी से मामला हल्का नहीं किया जा सकता।
सरकार पर भी उठे सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से यह भी पूछा था कि जब SIT अगस्त 2025 में जांच पूरी कर चुकी है, तो अब तक अभियोजन की मंजूरी क्यों नहीं दी गई। मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली बेंच ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सरकार को दो हफ्ते के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि कानून के तहत फैसला लेना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें टालमटोल नहीं चल सकती।
9 फरवरी को हो सकती है अगली सुनवाई
राज्य सरकार को अभियोजन मंजूरी पर फैसला लेना होगा। कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट पेश करनी होगी। SIT को अतिरिक्त जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। अगली सुनवाई 9 फरवरी को हो सकती है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!