हाई कोर्ट सख्त, फटकार के बाद हरकत में आया प्रशासन: बीआरटीएस की आधी रेलिंग हटाकर छोड़ी; 10 महीने में भी काम पूरा नहीं
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीआरटीएस की रेलिंग हटाने, बिगड़ते ट्रैफिक और नियम विरुद्ध प्राइवेट वाहनों में हूटर लगाने को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर बुधवार को हाई कोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई हुई। कमेटी ने बीआरटीएस पर अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसके बाद कोर्ट ने प्रशासन की धीमी रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई।
कोर्ट ने साफ कहा भोपाल में बीआरटीएस की रेलिंग हटाने का फैसला हुआ और नौ दिन में सड़क चौड़ी हो गई। इंदौर में 10 महीने बीत गए, फिर भी एक ही हिस्से की रेलिंग हट पाई है। इस मुद्दे पर करीब 45 मिनट तक तीखी बहस चली।
अधिकारी किसी भी हालत में ढाई बजे कोर्ट में उपस्थित हों
पहले सत्र में कोर्ट ने कलेक्टर और निगम कमिश्नर की गैरहाजिरी पर सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने कहा बीआरटीएस का काम भी उतना ही जरूरी है, आप किसी भी बहाने से आदेश की अवहेलना नहीं कर सकते। सरकारी वकील को निर्देश दिए गए कि अधिकारी किसी भी हालत में ढाई बजे कोर्ट में उपस्थित हों।
फटकार के बाद पहुंचे आला अफसर: कोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम कमिश्नर दिलीप यादव और ट्रैफिक डीसीपी आनंद कलांदगी बेंच के सामने पेश हुए। याचिकाकर्ता राजलक्ष्मी फाउंडेशन की ओर से एडवोकेट अजय बागड़िया ने कहा कोर्ट के आदेशों की वजह से ही अब तक इतना काम हो पाया है। मामले में अगली सुनवाई 12 जनवरी तय की गई है।
एक तरफ राहत, दूसरी तरफ जाम
याचिकाकर्ता ने बताया कि भंवरकुआं से विजय नगर की ओर एक तरफ की रेलिंग हटने से सड़क चौड़ी हुई है और ट्रैफिक को कुछ राहत मिली है, लेकिन विजय नगर से भंवरकुआं जाने वाले हिस्से की रेलिंग नहीं हटने से रास्ता संकरा हो गया है, जिससे यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
अस्थायी डिवाइडर पर भी तकरार
याचिकाकर्ता ने बीच में अस्थायी डिवाइडर लगाने का सुझाव दिया। सीमेंट ब्लॉक, पुलिस बैरिकेड्स या प्लास्टिक बैरिकेड्स, इस पर निगम कमिश्नर ने कहा लागत बहुत ज्यादा है, निगम के पास संसाधन सीमित हैं। अधिकारियों का तर्क था कि इससे दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं। याचिकाकर्ता का जवाब था कि जो लोग नियम नहीं मानते उनकी वजह से पूरा शहर क्यों भुगते।
कोर्ट ने फिर दोहराया कि भोपाल में काम तेजी से हुआ, इंदौर में नहीं। इस पर याचिकाकर्ता ने तंज कसते हुए कहा वह भोपाल है, इसलिए हो गया, यह इंदौर है, इसलिए नहीं हो पा रहा। कोर्ट ने सुझाव दिया कि हटाई गई रेलिंग को अस्थायी डिवाइडर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पर निगम ने ठेके के भुगतान से जुड़ी तकनीकी अड़चन बताई।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!