जहरीले पानी कांड पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई: सीएस-एजी सिंह ने वीसी से रखी बात; 15 मौत मानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर हाईकोर्ट इंदौर में दायर कई जनहित याचिकाओं पर गुरुवार (आज) सुनवाई हुई। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की डिवीजन बेंच के समक्ष मुख्य सचिव अनुराग जैन और महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष रखा।
बता दें कि, भागीरथपुरा में गंदे पानी से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सीधा सवाल किया कि आखिर शासन कितनी मौतों को दूषित पानी से जोड़कर देख रहा है।
15 मौत को माना गया
इस पर मुख्य सचिव ने बताया कि 15 मौतों को दूषित पानी के कारण मान्यता दी गई है, जबकि अन्य मौतें को-मार्बिडिटी यानी पहले से मौजूद बीमारियों के कारण हुई हैं। हालांकि शासन ने मानवीय आधार पर सभी मृतकों के परिजनों को राहत राशि देने का निर्णय लिया है, जिसमें अब तक 21 मामलों में सहायता दी जा चुकी है।
रिपोर्ट क्यों नहीं दी गई?
वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया, मनीष यादव, विभोर खंडलेवाल सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने सवाल उठाया कि अब तक मेडिकल व जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई।
इस पर हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि सभी याचिकाकर्ताओं को रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराई जाए, ताकि मौतों और इलाज को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके। मामले में अगली सुनवाई सोमवार 19 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे होगी।
प्रशासनिक कार्रवाई
मुख्य सचिव ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन में कई सख्त कदम उठाए गए हैं। दूषित पानी की सप्लाई रोकी गई है, टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है और नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है।
इस मामले में आईएएस अपर आयुक्त, कार्यपालन यंत्री और जोन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि नगर निगम आयुक्त को हटाकर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इलाज को लेकर चिंता
एक अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि प्रभावित मरीजों को अरविंदो अस्पताल में समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है और उन्हें बड़े निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया जाना चाहिए।
इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि अस्पताल का चयन नहीं किया जा सकता, लेकिन इलाज की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
अमृत योजना पर भी चर्चा
मुख्य सचिव ने बताया कि इंदौर में अमृत-2 योजना के तहत 800 करोड़ रुपये के कार्य शुरू हो चुके हैं। सीवरेज और पेयजल लाइनों को अलग-अलग रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लीकेज की पहचान के लिए रोबोटिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!