आसमानी ‘आंख’ से नहीं बचेंगे गुंडे-बदमाश: अंधेरे में भी दिख रहे अपराध, इन्फ्रारेड कैमरे वाले एडवांस ड्रोन से शेडो एरिया की निगरानी
Khulasa First
संवाददाता

पांच किमी सर्चिंग, आधे घंटे तक भरता है उड़ान इंदौर पुलिस का नया हाईटेक प्रयोग
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
शहर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने नया हाईटेक तरीका अपनाया है। मंगलवार से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इंफ्रारेड कैमरे से लैस एडवांस ड्रोन उड़ाकर निगरानी की जा रही है। यह प्रयोग खासकर उन शेडो एरिया के लिए शुरू किया गया है, जहां अपराधी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नशा, शराब, जुआ व असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त इस ड्रोन की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह पूरी तरह इंफ्रारेड तकनीक पर आधारित है, जो घुप्प अंधेरे में भी स्पष्ट दृश्य दिखाता है। ड्रोन एक बार में आधा घंटा लगातार उड़ान भर सकता है और 5 किमी रेडियल क्षेत्र में निगरानी रख सकता है।
पुलिस अधिकारियों का मानना है ड्रोन की ‘थर्मल विजन’क्षमता से उन जगहों को भी ट्रैक किया जा सकेगा जहां आमतौर पर पुलिस की पहुंच कठिन होती है।
पुलिस ने पहला ऑपरेशन थाना एमआईजी क्षेत्र में शुरू किया। एनसीसी ग्राउंड से ड्रोन उड़ाकर टीम ने विजय नगर, तुकोगंज, खजराना, परदेशीपुरा और एमआईजी क्षेत्र के कई इलाकों की सर्चिंग की। जहां-जहां ड्रोन को संदिग्ध गतिविधि या भीड़भाड़ दिखी, वहां बीट आरक्षकों को तुरंत भेजकर तस्दीक करवाई गई। सर्चिंग के दौरान डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक, एडीसीपी अमरेंद्र सिंह, एसीपी परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा और थाना प्रभारी एमआईजी सीबी सिंह स्टाफ सहित तैनात रहे और ड्रोन से प्राप्त लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करवाते रहे।
संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सर्चिंग
पुलिस ने कल संवेदनशील क्षेत्रों जैसे रुस्तम का बगीचा, पंचम की फेल, देवनगर, नंदा नगर, छोटी खजरानी, स्वर्णबाग, सेठी नगर, भूसामंडी और पूरे खजराना क्षेत्र में विशेष सर्चिंग अभियान चलाया। इन इलाकों में लंबे समय से नशा और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!