पिस्टलबाज पड़ोसी परिवार सहित फरार: अग्रिम जमानत अर्जी खारिज; जूनी इंदौर पुलिस सरगर्मी से कर रही तलाश
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट; इंदौर।
पिछले दिनों प्लॉट पर बोरिंग करा रहे क्रॉकरी व्यापारी पर भड़के पड़ोसी ने धमकाने के लिए पिस्टल निकाल ली थी और परिवार सहित खत्म करने की धमकी दी थी। बट मारकर घायल कर दिया था। केस दर्ज होने के बाद से परिवार सहित फरार पिस्टलबाज पड़ोसी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई। खारिज होने पर जूनी इंदौर पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है।
4 दिसंबर की रात ब्रुक बांड कॉलोनी में माणिकबाग निवासी सद्दाम पिता नौशाद खान जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के विजय नगर में भाई मोहम्मद परवेज के माणिकबाग रोड स्थित प्लॉट पर बोरिंग करा रहे थे। देर रात पड़ोसी हैदर पिता नुरूल शेख बेटों अब्दुल शेख और जीशान शेख के साथ कार से आ धमका।
बोरिंग नहीं कराने का कहते हुए क्रॉकरी और बर्तन व्यवसायी सद्दाम को धमकाते हुए गालियां दी और पिस्टल निकाल ली। लोड कर सद्दाम को परिवार सहित खत्म करने की धमकी दी।
विरोध करने पर चेहरे पर पिस्टल के बट से हमला किया। आंख के ऊपर लगने से खून निकल आया था। मामला बिगड़ता देख वह पिस्टल लहराते हुए कार से भाग गया था लेकिन सद्दाम के साथियों ने उसकी दबंगई का वीडियो मोबाइल बना लिया था।
मय सबूत वीडियो दिखाते हुए हैदर शेख और उसके बेटों अब्दुल और जीशान पर अलसुबह जूनी इंदौर थाने में केस दर्ज कराया था। 7 दिसंबर को ‘बोरिंग पर भड़का पड़ोसी, निकाल ली पिस्टल’ शीर्षक से खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
टीआई अनिल गुप्ता के अनुसार केस दर्ज होने के बाद एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर गई थी, लेकिन ताला मिला। वह परिवार सहित फरार है। अब तक तीन दबिश दी जा चुकी है। हैदर शेख की एक होटल होने की बात सामने आई थी।
एक टीम वहां भी पहुंची थी। आरोपियों की ओर से परसों अग्रिम जमानत अर्जी लगाई थी, जिसे जिला कोर्ट ने खारिज कर दिया। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश है। कुछ सूत्र हाथ लगे हैं। संभवत: आज गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पिस्टल का लाइसेंस नागालैंड का! खुलासा फर्स्ट को पता चला है हैदर शेख के पास पिस्टल का लाइसेंस नागालैंड का है। वैध है या नहीं, पुलिस को इसकी जांच जरुर करना चाहिए। लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी के पास भी नागालैंड का लाइसेंस होने की बात सामने आई थी, जो जांच में फर्जी निकला था।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!