खबर
Top News

ऑनलाइन फ्रॉड का बढ़ता जाल डिजिटल सुविधा अथवा खतरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जनवरी 2026, 3:45 pm
शेयर करें:
ऑनलाइन फ्रॉड का बढ़ता जाल डिजिटल सुविधा अथवा खतरा

रोहिताष पांडे मप्र हाई कोर्ट एडवोकेट खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डिजिटल इंडिया के इस दौर में मोबाइल फोन केवल संवाद का साधन नहीं रहा, बल्कि बैंक, पहचान-पत्र, व्यापार और निजी जीवन का केंद्र बन चुका है। इंटरनेट, यूपीआई, ऑनलाइन बैंकिंग और सोशल मीडिया ने आमजन को सुविधाएं दी हैं, किंतु इन्हीं सुविधाओं की आड़ में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक खतरनाक जाल फैला दिया है।

आज स्थिति यह है कि प्रतिदिन हजारों लोग ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं, जिनमें ग्रामीण, शहरी, शिक्षित, अशिक्षित कोई भी वर्ग अछूता नहीं है।

फ्रॉड के नए-नए तरीके: अपराधियों की बदलती रणनीति
आज का साइबर अपराधी हथियार नहीं, बल्कि मोबाइल और मनोविज्ञान का प्रयोग करता है। डर, लालच और जल्दबाजी, यही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है।

1. एपीके व लिंक फ्रॉड... वाट्सएप या एसएमएस पर बिजली बिल, बैंक केवायसी, इनाम या नौकरी से संबंधित लिंक भेजी जाती हैं। जैसे ही व्यक्ति एपीके फाइल डाउनलोड करता है, उसका मोबाइल हैक हो जाता है और बैंक खाते से राशि गायब हो जाती है।

2. यूपीआई व क्यूआर कोड ठगी... पैसे रिसीव करने के बहाने क्यूआर कोड स्कैन करवाया जाता है, जबकि वास्तविकता यह है कि क्यूआर कोड स्कैन करने से पैसा कटता है, आता नहीं।

3. केवायसी अपडेट व फर्जी कॉल...खुद को बैंक या टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बताकर ओटीपी लिया जाता है और खाते को खाली कर दिया जाता है।

4. सोशल मीडिया हैकिंग...फेसबुक, इंस्टाग्राम या वाट्सएप अकाउंट हैक कर परिचितों से पैसे मंगवाए जाते हैं, जिससे भरोसे का दुरुपयोग होता है।

5. फर्जी लोन एप्स... बिना आरबीआई अनुमति वाले एप्स तुरंत लोन देकर अत्यधिक ब्याज, धमकी, ब्लैकमेलिंग और फोन डेटा का दुरुपयोग करते हैं।

6. निवेश और क्रिप्टो स्कैम... कम समय में अधिक मुनाफे का झांसा देकर जीवनभर की कमाई ठग ली जाती है।

क्यों बढ़ रहे हैं साइबर अपराध?

डिजिटल जागरूकता की कमी।

कानूनी जानकारी का अभाव।

जल्दी पैसा कमाने का लालच।

शिकायत न करने की मानसिकता।

अक्सर पीड़ित बदनामी या प्रक्रिया के डर से शिकायत नहीं करता, जिससे अपराधी और मजबूत हो जाते हैं।

बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
✔️ अनजान लिंक या एपीके फाइल कभी डाउनलोड न करें। {✔️ ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम विवरण किसी से साझा न करें। {✔️ फोन पर खुद को अधिकारी बताने वालों पर विश्वास न करें।

✔️ क्यूआर कोड केवल भुगतान के लिए होता है। ✔️ केवल आरबीआई से पंजीकृत एप्स का ही उपयोग करें।

✔️ सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रखें।

यदि फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?
तुरंत 1930 पर कॉल करें।

cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। अपने बैंक को सूचित कर खाता फ्रीज करवाएं।

साइबर कानून के जानकार अधिवक्ता से परामर्श लें। समय पर की गई कार्रवाई से राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

कानूनी प्रावधान और अधिकार

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम-2000 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत

ऑनलाइन धोखाधड़ी

पहचान की चोरी

डेटा का दुरुपयोग

फर्जी कॉल व डिजिटल ठगी

दंडनीय अपराध हैं। पीड़ित व्यक्ति को न केवल आपराधिक कार्रवाई, बल्कि मुआवजे का भी अधिकार प्राप्त है।

समाज और सरकार की संयुक्त जिम्मेदारी

साइबर अपराध से लड़ाई केवल पुलिस या कानून की नहीं है, बल्कि समाज की भी है। जागरूक नागरिक ही सुरक्षित डिजिटल भारत की नींव रख सकता है। विद्यालयों, पंचायतों और मीडिया के माध्यम से साइबर शिक्षा समय की मांग है।

निष्कर्ष...डिजिटल युग में सुविधा के साथ सतर्कता अनिवार्य है। याद रखें-लालच, डर और जल्दबाजी यही साइबर अपराधियों के हथियार हैं।

यदि हम सजग रहें, कानून को जानें और समय पर कार्रवाई करें, तो ऑनलाइन फ्रॉड पर प्रभावी रोक संभव है।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 9 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 9 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 9 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 9 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 9 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 9 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 10 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 10 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 10 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 10 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 10 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 10 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 10 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 10 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 10 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 10 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 10 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 10 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!