गंदगी में तैयार हो रही थी गजक: फैक्ट्री हुई सील
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खातीपुरा में एक फैक्ट्री को सील कर दिया जहां गंदगी के बीच गजक बनाई जा रही थी। अन्य जगहों पर भी कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा तलावली चांदा में लैब का उद्घाटन के मौके पर मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को इस मामले में कड़े निर्देश जारी किए हैं।
इस पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने प्रभारी मनीष स्वामी के मार्गदर्शन में खातीपुरा स्थित सुमित गजक और कुल्फी की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां तिल एवं मूंगफली की गजक बेहद गंदगी में बनाई जा रही थी।
संचालक सुमित शिवहरे ने फूड लाइसेंस भी नहीं लिया था। फैक्ट्री से गुड, तिल, तिल गजक एवं मूंगफली दाना पट्टी के नमूने जांच हेतु लिए गए। साथ ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया। इसके अलावा, यहीं से गणभोग फूड्स नामक दुकान से भी राजगीरा लड्डू एवं तिल लड्डू के नमूने दूषित होने की शंका में जांच हेतु लिए गए। एक अन्य कार्रवाई फिनिक्स सिटाडेल मॉल स्थित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट पर की गई। यहां से भी दूषित होने की शंका में पनीर, चावल एवं मैदा के नमूने लिए गए।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
मानपुर में यूरिया गोदाम भी हुआ सील
जिला प्रशासन की टीम ने मानपुर में धार रोड स्थित माहेश्वरी एग्रो सेल्स के प्रतिष्ठान एवं गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रतिष्ठान के प्रोप्राइटर रजत अजमेरा द्वारा निमरानी खरगोन में अनुदान प्राप्त यूरिया का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।
यहां यूरिया का विक्रय भी अवैध रूप से किया जा रहा था। मामले में अधिकारियों ने प्रोप्राइटर रजत अजमेरा पर एफआईआर दर्ज करवाई। साथ ही, उर्वरक लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!