फर्जी तरीके से प्लॉट आवंटन करने पर रोक लगाई जाए: लोहार पंच चंपाबाग गृह निर्माण सहकारी संस्था ने की मांग
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोहार पंच चंपाबाग गृह निर्माण सहकारी संस्था में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर संस्था के सदस्य सहकारिता कार्यालय पहुंचे, सदस्यों ने अवैध तरीके से गठित किए गए संचालक मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने संस्था में फर्जी तरीके से प्लॉट के आवंटन पर भी रोक लगाने की मांग की है।
लोहार पंच चंपाबाग गृह निर्माण सहकारी संस्था में लंबे समय से अनियमितताएं व्याप्त हैं, इसे लेकर न्यायालय में भी प्रकरण प्रचलन में है। इस बीच संस्था के सदस्यों ने सहकारिता विभाग पर गुपचुप तरीके से चुनाव कराने का आरोप लगाया है। सदस्यों के मुताबिक उन्हें जानकारी दिए बिना संचालक मंडल का गठन कर दिया गया।
इस संचालक मंडल में उन्हें शामिल किया है जिनके ऊपर पूर्व में संस्था में गड़बड़ी के आरोप लगे हुए हैं। बुधवार को संस्था के सदस्यों ने उप पंजीयक सहकारिता मनोज जायसवाल से मुलाकात कर संस्था में व्याप्त अनियमितताओं के संबंध में ज्ञापन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्था की करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन का फर्जी तरीके से आवंटन किया जा रहा है।
पूर्व अध्यक्ष अब्दुल हमीद की मौत हो चुकी है उसके बावजूद उनके फर्जी हस्ताक्षर से आवंटन पत्र जारी किए जा रहे हैं। सदस्यों ने मांग रखी कि वर्तमान में जो संचालक मंडल बनाया है उसे भंग किया जाए और चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
चुनाव की कोई भी प्रक्रिया नहीं हुई
इस संबंध में जब उप पंजीयक सहकारिता मनोज जायसवाल से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि संस्था में प्रशासक नियुक्त है। चुनाव की कोई भी प्रक्रिया नहीं हुई है। सदस्यों ने जो परेशानी बताई है उसमें से कुछ मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं, ऐसे में उस पर फिलहाल टिप्पणी नहीं की जा सकती। सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि सहकारिता विभाग में हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाएंगे।
संबंधित समाचार

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!