नहीं हाथ आई मादा तेंदुआ, निकल जाने का अंदाजा: सहारा सिटी होम्स के रहवासी अब भी दहशत में...
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बायपास की सहारा सिटी होम्स में 18 दिसंबर की अलसुबह घुसी मादा तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आ सकी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अनुमान है कि वो कॉलोनी से निकलकर जंगल की ओर चली गई है हालांकि अभी हमने पिंजरे और अन्य इंतजाम कर रखे हैं। आज सुबह यहां लगे पिंजरे में खाने की लालच में कुत्ता फंस गया जिसे बाहर निकाल दिया गया।
चार दिनों के बाद भी सहारा सिटी होम्स में घुसी मादा तेंदुआ का कुछ अता-पता नहीं चल रहा है। उसकी कोई मूवमेंट भी नजर नहीं आ रही है। वन अधिकारियों ने कल कॉलोनी की झाड़ियों की सर्चिंग भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अन्य जगहों पर उसके कोई निशान नहीं मिले। रेस्क्यू टीम के प्रभारी योहन कटारा ने बताया कि आमतौर पर तेंदुआ जैसा प्राणी एक स्थान पर ज्यादा देर तक छिपकर नहीं रह सकता।
वो चलता-फिरता प्राणी है। चूंकि वो कॉलोनी में कहीं नजर नहीं आ रहा और न ही कोई निशान मिल रहे हैं, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि वो कॉलोनी से बाहर निकलकर जंगल की ओर चली गई है। वो अकेली ही है, ये साफ है क्योंकि पगमार्क केवल एक के ही मिले हैं, शावकों के नहीं।
फिर भी हमने बतौर सुरक्षा कालोनी में दो पिंजरे लगा रखे हैं और उसे ललचाकर बाहर बुलाने के लिए तमाम उपाय भी किए हैं। पिंजरों में खाना रखा गया है जबकि उसे ललचाने के लिए अन्य स्थान पर की गई है। उम्मीद है कि यदि वो कालोनी में ही कहीं छिपी होगी तो आज सामने आ जाएगी।
अब तेंदुआ न घुसे, बिल्डरों पर करेंगे सख्ती
वन अधिकारियों का कहना है कि बायपास की तमाम कॉलोनियों में जंगली जानवरों के घुसने की घटनाएं लगातार हो रही हैं, इसलिए बिल्डरों-डेवलपरों की बैठक बुलाकर उन्हें इसके लिए ऐहतियाती उपाय करने को कहा जाएगा। एक ऐसा तंत्र विकसित किया जाएगा, जिसमें ऐसे जानवरों के मूवमेंट की जानकारी तुरंत विभाग को मिल जाए और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी जाए।
इंतजार मादा तेंदुआ का, फंस गया कुत्ता
उधर, कॉलोनी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर रामदास चौधरी ने बताया कि आज सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक कुत्ता फंस गया था, जिसे थोड़ी देर बाद ही बाहर निकाल दिया गया। संभवत: वो खाने की लालच में पिंजरे में आ गया होगा।
टायलेट पर भी है नजर
कालोनी परिसर में एक स्थान पर तेंदुआ की टायलेट मिली है। वन अधिकारियों ने वहां पिंजरा लगाया है। उन्होंने बताया कि ऐसा कहा जाता है कि शेर प्रजाति के जानवर जिस जगह टायलेट करते हैं, उसी जगह पर दोबारा आते हैं। ऐसी स्थिति में मादा तेंदुआ आ सकती है जिसे पकडने की पूरी तैयारी की गई है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!