पिता का हुआ था अपमान, बदला लेने ठेकेदार ने चलाई थी तड़ातड़ गोलियां: पार्किंग कर्मचारी पर हुए हमले का खुलासा, एक गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों राऊ थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का खुलासा आखिरकार राऊ पुलिस ने कर दिया। मामले में भले ही मुख्य आरोपी पहुंच से दूर हैं, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन के ठेकेदार ने साथी के साथ मिलकर अपने पिता से हुए अपमान का बदला लेने के लिए पार्किंग वाले पर उज्जैन से साथी के साथ आकर तड़ातड़ गोलियां चलाई थी। पुलिस मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर की दोपहर को राऊ में भूतनाथ मंदिर की पार्किंग में स्कूटर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने रंगवासा निवासी विनय पाटीदार पर गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी थी। गोली विनय की पेंट की जेब में लगी थी, जो कि उनके मोबाइल और एटीएम को चिरते हुए जांघ तक जा पहुंची थी।
गोली लगने से मोबाइल पूरी तरह टूट गया था और विनय घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में स्कूटर पर सवार दो बदमाश हमले के बाद भागने हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद मिले थे। पुलिस ने देर रात केस दर्ज किया था। जांच में जुटी पुलिस ने कल ड्राइवर दीपक पिता जगदीश (22) निवासी उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गोलीकांड में पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों राज बडग़ुर्जर और राहुल तक नहीं पहुंच पाई है।
पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद: राऊ टीआई राजपाल सिंह राठौर के अनुसार दीपक से हुई पूछताछ में खुलासा हुआ कि 12 दिसंबर को ठेकेदारी करने वाले उज्जैन के राज बडग़ुर्जर के पिता किसी पारिवारिक काम से इंदौर में राऊ आए थे। वहां मंदिर पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर पार्किंग कर्मचारी विनय से उनकी कहासुनी हो गई।
विनय ने उनसे बदसलूकी की, जिसकी जानकारी साथ में मौजूद दीपक ने उनके बेटे राज बडग़ुर्जर को बताई। पिता के अपमान का पता चलने पर राज बडग़ुर्जर आग बबुला हो गया। अगले दिन वह दोस्त राहुल के साथ स्कूटर से इंदौर पहुंचा और विनय पर दनादन गोलियां चला दी। टीआई राजपाल सिंह के अनुसार राज और राहुल की तलाश जारी है। दोनों जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।
संबंधित समाचार

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!